Barack Obama and Narendra Modi
ओबामा का भरा-पूरा परिवार, मोदी वैवाहिक जीवन से दूर
ओबामा अपने बच्चों से बेहद प्यार करने वाले पिता एवं जिम्मेदार पति हैं। वह अपने बचपन के दोस्तों से करीबी रिश्ता बनाए रखते हैं। मोदी दशकों पहले पत्नी को छोड़ वैवाहिक जीवन से अलग हो चुके हैं और उनका कोई बच्चा नहीं है। दोनों नेताओं के बीच कुछ समानताएं भी हैं। दोनों जमीन से उठे हैं। दोनों के अपने पिता से रिश्ते बहुत मुश्किल भरे रहे और जब निर्वाचित हुए तो बदलाव वाली हस्ती माने गए। मोदी भी ओबामा की तरह सोशल मीडिया का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करते हैं।
Latest World News