1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा ने किड साइंस एडवाइजर अभियान शुरू किया

ओबामा ने किड साइंस एडवाइजर अभियान शुरू किया

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उत्थान में क्या कुछ किया जाना चाहिए, इस संबंध में वे इस अभियान के जरिए अपने सुझाव हमसे साझा कर सकते हैं।

Barack Obama- India TV Hindi
Barack Obama

वाशिंगटनः विज्ञान और प्रौद्यागिकी में अमेरिकी नौनिहालों की दिलचस्पी बढ़ाने की खातिर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी तरह का पहला अभियान शुरू किया है जिसमें देश के युवा मेधावी मस्तिष्कों से नवोन्मेषी विचार मांगे गए हैं।

व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश के शीर्ष 17 वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों को राष्ट्रीय पदक प्रदान करते हुए, ओबामा ने कहा आज हम युवा वैज्ञानिकों एवं नवोन्मेषकों के लिए किड साइंस एडवाइजर्स अभियान की शुरूआत कर रहे हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उत्थान में क्या कुछ किया जाना चाहिए, इस संबंध में वे इस अभियान के जरिए अपने सुझाव हमसे साझा कर सकते हैं और वैज्ञानिकों एवं नवोन्मेषकों की अगली पीढ़ी को भी प्रेरित कर सकते हैं। ओबामा की घोषणा नौ वर्षीय जैकब लीगेट की सलाह से प्रेरित है।

अप्रैल में व्हाइट हाउस में साइंस फेयर के दौरान जैकब ने ओबामा से पूछा था, कि क्या उनके पास कोई बाल सलाहकार हैं। ओबामा ने कहा, इसी साल के साइंस फेयर के दौरान नौ वर्षीय जैकब लीगेट मेरी ओर मुखातिब हुए और उन्होंने मुझे सलाह दी कि हमें बच्चों के लिए सलाहकार समूह शुरू करने की जरूरत है ताकि युवा लोग हमें यह समझाने में मदद कर सकें।

इसे भी पढ़ेः ओबामा ने मुस्लिमों और सीमा से जुड़ी ट्रंप की नीतियों की आलोचना की

एसटीईएम शिक्षा में प्रवेश के दौरान उनके लिए क्या रूचिकर हो सकता है और मेरे विचार में यह एक बहुत बेहतरीन विचार था। व्हाइट हाउस के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर सलाहकारों की परिषद है, लेकिन इसे वयस्क संचालित करते हैं। पिछले महीने व्हाइट हाउस में साइंस फेयर के दौरान ओबामा ने इसका उल्लेख किया था। 

Latest World News