वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मुस्लिमों का अमेरिका में प्रवेश प्रतिबंधित करने और अमेरिका और अन्य देशों के बीच दीवारें बनाने से जुड़ी योजनाओं की आलोचना करते हुए कहा है कि सबसे बड़ी चुनौतियों को अलग-थलग रहकर नहीं सुलझाया जा सकता।
ओबामा ने ट्रंप का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि वह रियल एस्टेट के दिग्गज ट्रंप के प्रचार अभियान और नीतिगत प्रस्तावों के बारे में क्या सोचते हैं। ओबामा ने अपने ये विचार कल रूटजर्स यूनिवर्सिटी में एक बेहद राजनीतिक दीक्षांत भाषण के दौरान व्यक्त किए।
ओबामा ने ट्रंप के अमेरिका और मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के प्रस्तावों की ओर इशारा करते हुए कहा, दुनिया पहले से कहीं ज्यादा अंतरसंबंधित हो रही है और इसका जुड़ाव प्रतिदिन बढ़ रहा है, दीवारें बनाने से वह बदलेगा नहीं। राष्ट्रपति ने स्नातकों से कहा कि वे उन लोगों के सामने खड़े हों, जो कहते हैं कि अमेरिका पहले अच्छा था। वह उनके सामने अपने ज्ञान को उजागर करें, उनकी अज्ञानता की खिंचाई न करें।
जब मैं स्नातक हुआ था, अमेरिका तब की तुलना में बेहतर है, एक तरह से लौह पर्दा गिर गया, रंगभेद खत्म हो गया, ज्यादा लोकतंत्र आ गया, हमने पोलियो जैसी बीमारियों को खत्म कर दिया, हमने भारी गरीबी का बहुत कम कर दिया, हम शिशुओं की मृत्युदर में भारी कमी लाए।
आगे की स्लाइड में पढ़े क्या कहा ओबामा ने