1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ग्वाटेमाला में भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढकर 191 हुई

ग्वाटेमाला में भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढकर 191 हुई

सैंटा कैटरीना पिनुला: बचावकर्मियों ने ग्वाटेमाला सिटी के बाहर आए भूस्खलन के कारण दबे 20 और लोगों के शव बाहर निकाले हैं और इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढकर 191 हो गई है। ग्वाटेमाला

ग्वाटेमाला में मृतकों...- India TV Hindi
ग्वाटेमाला में मृतकों की संख्या बढकर 191 हुई

सैंटा कैटरीना पिनुला: बचावकर्मियों ने ग्वाटेमाला सिटी के बाहर आए भूस्खलन के कारण दबे 20 और लोगों के शव बाहर निकाले हैं और इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढकर 191 हो गई है। ग्वाटेमाला सिटी के बाहर आपदा स्थल पर काम कर रहे बचावकर्मियों और दमकल कर्मियों के प्रवक्ता जुलियो सांचेज ने कहा, नई संख्या के अनुसार 191 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 150 लोग अब भी लापता हौं। अधिकारी कैम्ब्रे 2 गांव में आपदा स्थल पर और शवों को खोज रहे हैं।

सड़ चुके शवों की दुर्गंध के कारण बचावकर्मी चेहरे पर मास्क पहनकर कठिन परिस्थितियों में बचाव कार्य कर रहे हैं। कैम्बे्र 2 सैंटा कैटरीना पिनुला का एक हिस्सा है। यह गांव राजधानी से करीब 15 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यहां गत गुरूवार को भारी बारिश के कारण आए भूस्खलन में कई लोग मारे गए हैं। बचावकर्मियों ने कहा कि यदि इस समय कोई व्यक्ति जीवित मिलता है तो यह चमत्कार से कम नहीं होगा। बचावकर्मी विशेष रूप से प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से तलाश अभियान में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इस आपदा की वजह क्या रही होगी।

इसे भई पढ़ें: ग्वाटेमाला में भूस्खलन से अब तक 131 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता
 

Latest World News