1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ग्वाटेमाला में भूस्खलन से अब तक 131 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

ग्वाटेमाला में भूस्खलन से अब तक 131 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2015 11:44 am IST,  Updated : Oct 05, 2015 11:45 am IST

सैंटा कैटरीना पिनुला: ग्वाटेमाला सिटी के बाहर एक गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 131 लोगों की मौत हो गई। मध्य अमेरिकी देश में इस प्राकृतिक आपदा का

ग्वाटेमाला में...- India TV Hindi
ग्वाटेमाला में भूस्खलन से 131 लोगों की मौत

सैंटा कैटरीना पिनुला: ग्वाटेमाला सिटी के बाहर एक गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 131 लोगों की मौत हो गई। मध्य अमेरिकी देश में इस प्राकृतिक आपदा का कहर तीन दिन पहले टूटा था। स्वयंसेवी दमकल दल के प्रवक्ता जुलियो सांचेज ने बताया कि नई गणना बताती है कि दुर्भाग्यवश 131 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं और करीब 300 लोग लापता हैं।

उन्होंने कल संवाददाताओं को बताया कि सैंटा कैटरीना पिनुला में मारे गए लोगों में नवजात समेत कई बच्चे भी शामिल हैं। सैंटा कैटरीना पिनुला नगर पालिका के अल कैम्बरे 2 में गुरवार रात को भारी बारिश के कारण 125 घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए थे। नगर निगम के अधिकारियों ने समुदाय के लोगों से पिछले वर्ष नवंबर में अपील की थी कि वे किसी और जगह पर जाकर बस जाएं लेकिन कई परिवारों ने यह कहते हुए जाने से इनकार कर दिया था कि वे कहीं नहीं जा सकते। बचावकर्मियों ने बारिश दोबारा शुरू होने के बाद कल कार्य रोक दिया था। उनके लिए काम जारी रखना बारिश के कारण जोखिमभरा हो गया था। बचावकार्य ऐसे समय पर रोकना पड़ा जब हर गुजरते घंटे के साथ बचने वालों को खोज पाने की उम्मीद धीरे धीरे कम होती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हाथ से बनी घड़ी स्कूल ले जाने पर मुस्लिम छात्र गिरफ्तार, पर दुनिया ने की तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश