वॉशिंगटन: अमेरिका में एक बच्चे को केवल इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उस बच्चे ने अपने स्कूल प्रोजेक्ट के लिए घड़ी बनाई थी। इस बच्चे का नाम मोहम्मद अहमद है और यह अमेरिका के शहर टेक्सस में रहता है।
टीचर ने घड़ी को समझा बम
जब मोहम्मद उस घड़ी को स्कूल लेकर गया तो उसकी क्लास टीचर ने उसे बम समझा और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस ने नाबालिग़ को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर अहमद का समर्थन
अहमद के द्वारा बनाई गई घड़ी की लोग खूब प्रशंसा कर उसके समर्थन में ट्वीट भी कर रहे हैं। एक छोटे-से बच्चे ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए एक घड़ी का निर्माण कर लिया, यह वास्तव में प्रशंसनीय है औऱ इस बात को सोशल मीडिया पर भी सराहा जा रहा है।
फेसबुक के CEO ने भी की तारीफ
फेसबुक के CEO मार्क जकरबर्ग ने स्टेट्स डालकर अहमद को शाबासी दी और फेसबुक ज्वाइन करने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि 'कुछ अलग बनाने की इच्छाशक्ति और क्षमता रखने वाले इंसान की तारीफ होनी चाहिए, न की गिरफ्तारी।'
ओबामा ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी ट्वीट करके अहमद की तारीफ करते हुए व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया है। ओबामा ने कहा कि अहमद को बाकी बच्चों को भी विज्ञान के प्रति प्रेरित करना चाहिए।
हिलेरी ने दी शाबासी
पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी ट्विट कर अहमद को शाबासी दी। उन्होंने कहा कि 'पूर्वानुमान और डर हमें सुरक्षित नहीं रख सकते हैं। यह हमें पीछे की तरफ खींचते हैं। अहम यह है कि आप इसी तरह जिज्ञासु बने रहिए।'
ये भी पढ़ें: 'मुस्लिम शासनकाल में नहीं हुआ हिंदू धर्म पर हमला'