वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन नियंत्रण वाली कांग्रेस से पिछले सप्ताह हुई ईरान परमाणु संधि को मंजूरी देने की अपील करते हुए कहा कि इस संधि के अभाव में मध्यपूर्व में युद्ध का खतरा बना हुआ है। ओबामा ने पिट्सबर्ग में विदेश मामलों के वरिष्ठ कर्मियों को दिए अपने संबोधन में कहा, इस संधि के जरिए, हमारे पास ईरान की चुनौती को हल करने का मौका है, जो शांतिपूर्ण ढंग से परमाणु हथियार जुटाने की कोशिश कर रहा है। इसके बिना मध्यपूर्व में एक और संघर्ष होने का खतरा है।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें
Latest World News