A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान परमाणु संधि के बिना मध्यपूर्व में युद्ध का खतरा: ओबामा

ईरान परमाणु संधि के बिना मध्यपूर्व में युद्ध का खतरा: ओबामा

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रिपब्लिकन नियंत्रण वाली कांग्रेस से पिछले सप्ताह हुई ईरान परमाणु संधि को मंजूरी देने की अपील करते हुए कहा कि इस संधि के अभाव में मध्यपूर्व में युद्ध का

ओबामा ने कहा, इस संधि पर जारी बहस में हम कुछ ऐसी नीतियों और सोच से जुड़ी आवाजें सुन रहे हैं, जो बीते दौर में विफल रही थीं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम के कूटनीतिक हल की संभावना बड़ी तेजी के साथ खारिज करने वाले कुछ नेता और पंडित वही लोग थे, जो इराक में युद्ध करने के लिए आनन-फानन तैयार हो गए और जिन्होंने कहा था कि इसमें कुछ ही माह लगेंगे।

उन्होंने तर्क दिया, इस विकल्प के परिणाम हम जानते हैं। हम यह भी जानते हैं कि इसके लिए हमें जान और माल की क्या कीमत चुकानी पड़ती है। इसलिए मेरा मानना है कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के संरक्षण के लिए यह कहीं बेहतर व जिम्मेदार तरीका है। और हम यही कर रहे हैं। ओबामा ने कहा, एक साझा खतरे का सामना करने के लिए हमने शेष विश्व को खारिज करने के बजाय और पूरी तरह अकेले चलने के बजाय अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करने का कठिन एवं धैर्य वाला काम किया है।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

 

Latest World News