A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील: तूफान से दो की मौत, 10 अन्य लापता

ब्राजील: तूफान से दो की मौत, 10 अन्य लापता

साओ पाउलो: दक्षिण ब्राजील में बेतहाशा बारिश और तूफान से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग लापता हो गये। स्थानीय टीवी चैनलों के फुटेज में दिखाया गया है कि ब्राजील

two killed due to storm 10 others missing in brazil- India TV Hindi
two killed due to storm 10 others missing in brazil

साओ पाउलो: दक्षिण ब्राजील में बेतहाशा बारिश और तूफान से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग लापता हो गये। स्थानीय टीवी चैनलों के फुटेज में दिखाया गया है कि ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे की राजधानी सु सुल की गलियों एवं सड़कों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। सरकार ने भी अपनी बेवसाइट पर बाढ़ वाली एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दिखाया गया है कि रात भर के तूफान के कारण वहां के मकान नष्ट हो गये हैं।

राज्य सरकार ने एक बयान में बताया कि उसने साओ फ्रांसिस्को डी पाउला में पीडि़तों के लिये 55,000 डालर की धनराशि भेजी है। यह तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। तूफान से यहां दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है और 10 लोग लापता हैं, जबकि दर्जनों लोग घायल है। आंधी के कारण यहां के सैकड़ों घर नष्ट हो गये हैं।

Latest World News