1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हैती:बस ने भीड़ को कुचला 38 लोगों की मौत, 17 घायल

हैती:बस ने भीड़ को कुचला 38 लोगों की मौत, 17 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 13, 2017 09:43 am IST,  Updated : Mar 13, 2017 09:43 am IST

पनामा: उत्तरी हैती के गोनावेज शहर में रविवार को एक बस ने भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के

Haiti bus collides with the crowd many dead - India TV Hindi
Haiti bus collides with the crowd many dead

पनामा: उत्तरी हैती के गोनावेज शहर में रविवार को एक बस ने भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के स्थानीय रिपोर्ट में हाईटियन बचाव अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई।  

रिपोर्ट का हवाला देते हुए, समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि यह घटना रविवार को लगभग तीन बजे सुबह में हुई, जब एक संगीत समारोह में भाग लेने जा रहे लोगों की भीड़ को बस ने कुचल दिया।

बस कैप हैतीन से पोर्ट-एयू-प्रिंस आ रही थी, वहीं बस का ड्राइवर दुर्घटना के बाद फरार हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश