1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: नवाज शरीफ ने दी हिंदुओं को होली की बधाई

पाकिस्तान: नवाज शरीफ ने दी हिंदुओं को होली की बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 13, 2017 06:51 am IST,  Updated : Mar 13, 2017 06:51 am IST

इस्लामाबाद: प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को आज होली की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए कहा कि धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। शरीफ ने अपने संदेश में

pm nawaz congratulates hindus on holi- India TV Hindi
pm nawaz congratulates hindus on holi

इस्लामाबाद: प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को आज होली की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए कहा कि धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। शरीफ ने अपने संदेश में कहा कि होली वसंत के मौसम के आगमन और मौसम में बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि त्योहार उम्मीद और बेहतर भविष्य का संदेश देता है और मौसम की तरह समाज में बदलाव को दर्शाता है।

मोहम्मद अली जिन्ना और संविधान का हवाला देते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, सुनिश्चित किया जाएगा कि धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं हो और अल्पसंख्यकों को धर्म की आजादी है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को नौकरी तथा अन्य मुद्दों को लेकर वंचित होने की भावना नहीं रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश