1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पश्चिमी तंजानिया में दरियाई घोड़ों का आतंक, कई गांव प्रभावित

पश्चिमी तंजानिया में दरियाई घोड़ों का आतंक, कई गांव प्रभावित

 Written By: IANS
 Published : Mar 12, 2017 09:13 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 09:13 pm IST

तंजानिया के पश्चिमी जिले नकसी के लोग तांगान्यीका झील में रहने वाले दरियाई घोड़ों के आतंक से परेशान हैं। अधिकारियों ने कहा कि दरियाई घोड़ों के इस आतंक से सर्वाधिक प्रभावित गांवों में से एक है कंचुई।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

अरुशा: तंजानिया के पश्चिमी जिले नकसी के लोग तांगान्यीका झील में रहने वाले दरियाई घोड़ों के आतंक से परेशान हैं। अधिकारियों ने कहा कि दरियाई घोड़ों के इस आतंक से सर्वाधिक प्रभावित गांवों में से एक है कंचुई। साइबेरिया की बेकल झील विश्व की सबसे बड़ी गहरी झील है, जिसके बाद दूसरे स्थान पर तांगान्यीका है। इस झील में रहने वाले दरियाई घोड़ों ने नकसी जिले के गांवों में आतंक मचा रखा है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस आतंक से सर्वाधिक प्रभावित कंचुई के एक निवासी रिचर्ड सलेजी का कहना है कि पिछले तीन सप्ताह से दरियाई घोड़े गांव के आस-पास घूम रहे हैं। रिचर्ड ने कहा कि वह गांववासियों की धान की खेती बर्बाद कर रहे हैं, जिसके कारण सभी बहुत चिंतित हैं और इन दरियाई घोड़ों की संख्या बढ़ रही है। कबीवे वार्ड काउंसिलर और स्थानीय नेता असांते लुबिशा ने कहा कि ये दरियाई घोड़े तांगान्यीका झील के आस-पास भटकते हुए आतंक मचाते हैं। 

लुबिशा ने कहा कि इस बारे में जिलाधिकारियों को सूचना दी थी, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नकसी जिला आयुक्त सेड मंटंडा ने गांववासियों को सावधान रहने के लिए कहा है और साथ ही वादा किया है कि सरकार इस मसले का हल जल्द ही निकाल लेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश