1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रेप के आरोपों से घिरे हॉट योग गुरु का तलाक, सेटलमेंट में देनी पड़ी लग्जरी कारें

रेप के आरोपों से घिरे हॉट योग गुरु का तलाक, सेटलमेंट में देनी पड़ी लग्जरी कारें

फेमस हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी का उनकी पत्नी राजश्री से 31 साल पुराना रिश्ता टूचट गया। इन दोनो का तलाक बीते दिनों ही ही फाइनल हुआ है। बिक्रम को तलाक में राजश्री को सेटलमेंट में डिमांड के तौर पर ब्रेवरी हिल्स और लॉस एंजिलिस वाले मकान देना पड़ा।

bikram and rajshre- India TV Hindi
bikram and rajshre

लॉस एंजिल्स: फेमस हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी का उनकी पत्नी राजश्री से 31 साल पुराना रिश्ता टूचट गया। इन दोनो का तलाक बीते दिनों ही ही फाइनल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिक्रम को तलाक में राजश्री को सेटलमेंट में डिमांड के तौर पर ब्रेवरी हिल्स और लॉस एंजिलिस वाले मकान के अलावा फेरारी, मर्सिडीज 550 और बेन्टले कारें देनी पड़ी हैं।  जिसके बाद अब राजश्री बिक्रम पर कोई भी केस नहीं करेंगी।  

ब्रिकम में चल रहे है 10 केस

ब्रिकम पर 10 मामले चल रहे हैं, इनमें से 6 केस कथित रेप और सेक्शुअल असॉल्ट के हैं। जो कि बिक्रम के 6 स्टूडेंट ने लगाया है। कहा जा रहा है कि बिक्रम का अगला स्टापेज मुंबई होगा, यहां पर वे एक सेंटर खोल रहें है। इनके 220 देशों में 720 योग स्कूल है, जहां पर बिक्रम योग सिखाते है। इनके पूरी दुनिया में 650 स्टूडियों में हजारों फॉलोअर्स मौजूद है। साथ ही बिक्रम के काफीले में दर्जनों रॉल्स रॉयस, बेन्टले हैं।

कोई केस न करने के पीछे हैं ये कारण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजश्री अब बिक्रम के ऊपर कोई भी केस नहीं करेगी, क्योंकि वह अपनी प्रोपर्टी से कुछ भी गवाना नहीं चाहती है। अहम शर्तों के अनुसार अगर किसी भी गलत मामले में बिक्रम पर केस करती है, तो उनसे तलाकके सेटलमेंट में मिली कारें और लग्जरी घर छिन भी सकते है। ऐसे में बिक्रम को अधिकार होगा कि वो अपनी प्रॉपर्टी में से राजश्री को जितना देना चाहें, उतना ही हिस्सा दें।

ये भी पढ़े- 'हॉट योगी’ बिक्रम चौधरी की मायावी दुनिया, कैसे शिकार बनी 6 लड़कियां ?

अगली स्लाइड में पढ़े कहां बनाया हॉट गुरु ने अपना नया ठिकाना

Latest World News