1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रेप के आरोपों से घिरे हॉट योग गुरु का तलाक, सेटलमेंट में देनी पड़ी लग्जरी कारें

रेप के आरोपों से घिरे हॉट योग गुरु का तलाक, सेटलमेंट में देनी पड़ी लग्जरी कारें

फेमस हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी का उनकी पत्नी राजश्री से 31 साल पुराना रिश्ता टूचट गया। इन दोनो का तलाक बीते दिनों ही ही फाइनल हुआ है। बिक्रम को तलाक में राजश्री को सेटलमेंट में डिमांड के तौर पर ब्रेवरी हिल्स और लॉस एंजिलिस वाले मकान देना पड़ा।

bikram with his wife and son

कौन है बिक्रम चौधरी

'हॉट योगी' का माया-जाल
सिर पर काली पट्टी, चेहरे पर रॉकस्टार्स जैसा माइक और चारों तरफ विदेशी छात्रों का मेला। ऐसा अंदाज है उस योग गुरु का जिसे दुनिया हॉट योगा गुरु के नाम से जानती है। अपने अनोखे योग के दम पर इस शख्स ने दुनिया के अलग अलग मुल्कों में अरबों की दौलत बनाई है। बड़े-बड़े सुपर स्टार, बड़े-बड़े बिजनेस मैन और खिलाड़ी इस योग गुरु के भक्त हैं और बिक्रम चौधरी बड़े शान के साथ अपने रुतबे का बखान भी करते हैं।

हॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार बिक्रम के दिवाने
बिक्रम चौधरी कहते है, ‘हर महिला मुझसे प्यार करती है। राष्ट्रपति की बेटी, प्रधानमंत्री की बेटी, अरबपतियों की बेटियां, सुपरस्टार, सिंगर..लेकिन योगी को योगी बनकर रहना पड़ता है। वो औरतों के साथ घुल मिल नहीं सकता।’

दुनिया के सबसे रईस योग गुरु की हैरतअंगेज कहानी
कोलकाता में पैदा होने वाले इस योग गुरु ने अमेरिका में इतना बड़ा साम्राज्य बना लिया है। लाखों लोगों को सुखी और सेहतमंद जिंदगी का सपना दिखाने वाले बिक्रम चौधरी पर अक्सर संगीन इल्जाम लगते रहे हैं। ऐसे ही एक केस में लॉस एंजिलिस की अदालत ने बिक्रम चौधरी को मुआवजा भरने का हुक्म सुना दिया है। हॉट योग गुरु को लगी इस चपत के पीछे है यौन उत्पीड़न का संगीन इल्जाम और ये इल्जाम लगाया है कि बिक्रम चौधरी की अपनी ही वकील मीनाक्षी जाफा बोडेन ने। योग गुरु के वकील की शिकायत है कि जिन दिनों वो बिक्रम चौधरी के लिए काम कर रही थीं उन्हीं दिनों बिक्रम ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

अगली स्लाइड पर पढ़िए कैसे योग गुरु की शिकार बनी 6 लड़कियां ?

Latest World News