1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रेप के आरोपों से घिरे हॉट योग गुरु का तलाक, सेटलमेंट में देनी पड़ी लग्जरी कारें

रेप के आरोपों से घिरे हॉट योग गुरु का तलाक, सेटलमेंट में देनी पड़ी लग्जरी कारें

फेमस हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी का उनकी पत्नी राजश्री से 31 साल पुराना रिश्ता टूचट गया। इन दोनो का तलाक बीते दिनों ही ही फाइनल हुआ है। बिक्रम को तलाक में राजश्री को सेटलमेंट में डिमांड के तौर पर ब्रेवरी हिल्स और लॉस एंजिलिस वाले मकान देना पड़ा।

bikram

जानिए, क्या है बिक्रम योग?

  • बिक्रम चौधरी 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं।
  • वो इसे वह 'हॉट योग' का नाम देते हैं।
  • इस योग में शामिल हैं 26 पोज और 3 श्वास क्रियाएं।

इन आसनों की बदौलत चौधरी ने अरबों की दौलत कमाई। देखते ही देखते बिक्रम चौधरी शोरहत की बुलंदियों पर पहुंच गए। आम अमेरिकियों के साथ-साथ दुनिया भर के लोग और खासकर सेलिब्रिटी चौधरी के दीवाने होने लगे। धीरे-धीरे चौधरी ने हर वो चीज हासिल की जिसका सपना कोई भी आम इंसान देखता है। फिर चाहे वो आलीशान बंगला हो, महंगी गाड़ियां या फिर करोड़ों की दौलत।

  • दुनिया के 220 मुल्कों में फैला है उसका एंपायर
  • 220 देशों में बिक्रम योग के 720 स्कूल हैं।
  • दर्जनों स्कूल तो सिर्फ ब्रिटेन में मौजूद हैं।
  • बिक्रम के वर्ल्डवाइड 650 स्टूडियो में हजारों फॉलोअर्स हैं।
  • बिक्रम 1 ट्रेनिंग सेशन का 10 हजार डॉलर वसूलते हैं।
  • 20 हजार डॉलर में पर्सनल ट्रेनिंग देते हैं।
  • उनके पास रॉल्स रॉयस और बेन्टले जैसी करीब 40 गाड़िया हैं।

क्या है खरबपति बिक्रम के 'स्कैंडल' का सच ?
चौधरी की इस आलीशान दुनिया पर बदनुमा धब्बा उस वक्त लगने लगा जब उनकी ही कई स्टूंडे्ंस ने एक के बाद एक चौधरी पर यौन शोषण के आरोपों की झड़ी लगा दी। कानून के फंदे में घिरने के बाद बिक्रम चौधरी खुद को योगी के साथ ही गरीब भी बताने लगे हैं। बिक्रम का दावा है कि इन योगा क्लासेज से अब कोई कमाई नहीं होती, इसलिए वो दिवालियेपन की कगार पर पहुंच चुके हैं। उनकी सभी कारें एक एजेंसी के पास गिरवी हैं जो ड्राइविंग सिखाने का काम करती है। हालांकि बिक्रम चौधरी भी जानते हैं कि उनकी लाइफस्टाइल देखकर कोई भी उनके दावों पर यकीन नहीं करेगा।

यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगने के बावजूद बिक्रम चौधरी हर बार अपने आप को पाक साफ बताते हैं। तमाम संगीन इल्जाम लगने के बावजूद अब तक बिक्रम चौधरी को कोई बड़ा झटका नहीं लगा था। इस योग गुरु के खिलाफ कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी लेकिन लॉस एंजिलिस की अदालत ने मुआवजे का हुक्म सुनाकर साबित कर दिया है कि बिक्रम चौधरी पर लगने वाले इल्जामों में कुछ सच्चाई तो जरूर है।

 

Latest World News