A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Helicopter Crash: अमेरिका की मिसिसिपी नदी में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 2 लोगों की मौत

Helicopter Crash: अमेरिका की मिसिसिपी नदी में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 2 लोगों की मौत

अमेरिका में हेलीकॉप्टर के मिसिसिपी नदी में क्रैश होने से 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पायलट की भी जान चली गई है। अमेरिका में इससे पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं।

America Helicopter Crash- India TV Hindi
Image Source : AP America Helicopter Crash

America Helicopter Crash: अमेरिका में एक बार फिर भयानक हादसा हुआ है। अमेरिका के इलिनॉइस में बृहस्पतिवार को एक हेलीकॉप्टर मिसिसिपी नदी में क्रैश हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। मिसौरी राज्य राजमार्ग गश्ती दल के कॉर्पोरल डलास थॉम्पसन ने दोनों की मौत की पुष्टि की और कहा कि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद नदी को व्यावसायिक नौवहन के लिए बंद कर दिया गया है। 

बिजली के तार से टकराया था हेलीकॉप्टर

हादसे को लेकर रिवर्स पॉइंट फायर डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख रिक पेंडर ने बताया कि हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को लगभग 11 बजे बिजली के तार से टकराकर मिसिसिपी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद बचाव टीमें मौके पर पहुंची हैं। 

हादसे का शिकार हुआ था विमान

हाल ही में अमेरिका के उत्तरी एरिजोना में एक चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद विमान आग लग गई थी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क स्थित सीएसआई एविएशन कंपनी का यह विमान फ्लैगस्टाफ से लगभग 200 मील (321 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में चिनले हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ थी। विमान में सवार लोग चिकित्साकर्मी थे जो एक मरीज को लेने अस्पताल जा रहे थे।

हडसन नदी में क्रैश हुआ था हेलीकॉप्टर

बता दें कि, इससे पहले इसी साल अप्रैल में अमेरिका के मैनहट्टन में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। न्यूयॉर्क की हडसन नदी में यह दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच हुई थी। 

 यह भी पढ़ें:

जापान अपने दक्षिणी क्षेत्र की सुरक्षा कर रहा मजबूत, पहली बार की F-35B विमानों की तैनाती

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद पर बोले नेतन्याहू, कहा-इसे निपटाना दोनों देशों के हित में; नई दिल्ली आने की जताई इच्छा

Latest World News