कनाडा में भारतीय मूल के नौजवानों के बीच शॉर्टकट से पैसा कमाने और अपराध की दुनिया में नाम बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले 24 घंटों में मिसिसॉगा और कैलिडॉन में हुई फायरिंग की घटनाओं ने यह संकेत दिया है कि अब छोटे-मोटे अपराधी भी अपना स्वतंत्र गैंग खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पहली वारदात- कैलगरी में घर पर हमला
कैलगरी के 245111 मीडो रिज रोड पर स्थित 'मलवा टायर' के मालिक हरप्रीत बराड़ के घर को निशाना बनाया गया। इस हमले की जिम्मेदारी कुलबीर सिंह सिद्धू नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर ली है।
कुलबीर ने पोस्ट में लिखा, "आज जो फायरिंग हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। पहले भी दो बार गोलियां मैंने ही चलवाई थीं। अगर अब भी बात नहीं मानी, तो अगली गोली सिर में मारी जाएगी।" साथ ही, उसने चंडीगढ़ के बहुचर्चित चीनी कुबाहेरी मर्डर केस से अपना पल्ला झाड़ते हुए इसे केवल अफवाह बताया।
Image Source : Reporter Inputकुलबीर सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर ली जिम्मेदारी
दूसरी वारदात- मिसिसॉगा के रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग
दूसरी घटना मिसिसॉगा के चाय-चूरी रेस्टोरेंट (6795 एयरपोर्ट रोड) और कैलिडॉन में कैरी ट्रांसपोर्ट के मालिक के घर पर हुई। यहां भी अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। इस घटना की जिम्मेदारी मन्ना गिल (ब्रैम्पटन) और उसके साथी 'बॉस यूरोप' ने ली है।
मन्ना गिल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जो भी हमारे कॉल या मैसेज को इग्नोर करेगा, उसका बुरा हाल करेंगे। हम किसी से नहीं डरते, घर में घुसकर सीधा रिजल्ट देंगे। वेट एंड वॉच।" इस पोस्ट में #Mandeep_Spain, #Shera_Sandhu_Australia, और #Jagga_Australia जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है।
ये भी पढ़ें-
VIDEO: ट्रक से टकराई यात्री बस, आग के गोले में तब्दील हुए दोनों वाहन, 8 जिंदा जले; 18 गंभीर रूप से घायल
बंगाल में राम नवमी पर 'हाई अलर्ट', 3,000 पुलिसकर्मी तैनात, हथियारों पर रोक; भीड़ पर भी सख्त पाबंदी
Latest World News