1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: ट्रक से टकराई यात्री बस, आग के गोले में तब्दील हुए दोनों वाहन, 14 जिंदा जले; कई गंभीर रूप से घायल

VIDEO: ट्रक से टकराई यात्री बस, आग के गोले में तब्दील हुए दोनों वाहन, 14 जिंदा जले; कई गंभीर रूप से घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 26, 2026 08:41 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 09:26 am IST

एक यात्री बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

बस और टिपर ट्रक की भिड़ंत के बाद भड़की आग- India TV Hindi
बस और टिपर ट्रक की भिड़ंत के बाद भड़की आग Image Source : PTI

आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गुरुवार को एक यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों ने आग पकड़ ली, जिससे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

आग के गोले में तब्दील हुई बस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्री अंदर ही फंस गए। धुएं और लपटों के कारण दम घुटने और जलने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक दर्जन घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मलबे में फंसे हो सकते हैं कुछ शव

मारकापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नागराजू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "हादसे में करीब 14 लोग जिंदा जल गए हैं। अब तक एक दर्जन घायलों को बचाकर अस्पताल शिफ्ट किया गया है। आशंका है कि कुछ शव अभी भी बस के मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बचाव दल फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है। शिनाख्त पूरी होने के बाद ही शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 76 लाख नाम हटे, 28 लाख मामलों की जांच अभी बाकी; हाई कोर्ट पहुंची चुनाव आयोग की टीम

Today's Weather: 22 राज्यों के लिए आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, जानिए आपके राज्य का मौसम अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत