1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लगा दी इन देशों के नागरिकों की एंट्री पर रोक? जानें पूरा मामला

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लगा दी इन देशों के नागरिकों की एंट्री पर रोक? जानें पूरा मामला

ट्रंप प्रशासन कई देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगाने की तैयारी में है। इस मामले पर विचार किया जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
Image Source : PTI अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप कई बड़े फैसले का ऐलान कर चुके हैं। अब ट्रंप प्रशासन कई देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगाने की तैयारी में है। इन देशों में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देश भी शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी प्रशासन 41 देशों के नागरिकों के लिए वीजा निलंबन पर विचार कर रहा है। इस रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि इन देशों को तीन अलग-अलग समूहों में वर्गीकृत किया गया है और उन पर वीजा नीति को लेकर नए कदम उठाए जा सकते हैं।

पहले समूह में पूर्ण वीजा निलंबन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले समूह में 10 देशों का नाम शामिल है, जिनका वीजा पूरी तरह से निलंबित करने का प्रस्ताव है। इन देशों में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देशों का नाम शामिल है। इन देशों के नागरिकों को अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी।

दूसरे समूह में आंशिक वीजा निलंबन

दूसरे समूह में पांच देशों को रखा गया है, जिनमें इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों के लिए अमेरिकी वीजा की प्रक्रिया में आंशिक निलंबन लागू होगा। इसका असर पर्यटक और छात्र वीजा के साथ-साथ कुछ अन्य प्रकार के आप्रवासी वीजा पर भी पड़ेगा, लेकिन कुछ अपवादों के तहत वीजा जारी किए जा सकते हैं।

तीसरे समूह में आंशिक वीजा रोक

तीसरे समूह में कुल 26 देशों को रखा गया है, जिनमें पाकिस्तान, भूटान और म्यांमार जैसे देशों का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इन देशों के लिए अमेरिकी वीजा पर आंशिक रूप से रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इन देशों की सरकारों को 60 दिनों का समय दिया जाएगा, ताकि वे कमियों को दूर कर सकें।

क्यों जारी किया ये आदेश? 

यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 20 जनवरी को जारी किए गए एक कार्यकारी आदेश के तहत है। इस आदेश में कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों का पता लगाने के लिए अमेरिका में प्रवेश चाहने वाले किसी भी विदेशी की गहन सुरक्षा जांच की आवश्यकता होगी। आदेश में यह भी कहा गया था कि विभिन्न अमेरिकी कैबिनेट सदस्य 21 मार्च तक उन देशों की सूची तैयार करेंगे, जिनसे यात्रा पूरी तरह या आंशिक रूप से निलंबित की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- 

पीएम मोदी के सामने शर्मिंदगी से बचने के लिए क्या छिपाना चाह रहे थे ट्रंप, अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद बताया

"24 घंटे में किया था रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने का वादा, मगर बीत गए 54 दिन"?...पढ़ें ट्रंप का जवाब

Latest World News