Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने जांच एजेंसी FBI के पूर्व निदेशक Robert S. Mueller III के निधन पर विवादास्पद रिएक्शन देते हुए खुलकर खुशी जताई। ट्रंप की यह टिप्पणी स्पष्ट करती है कि म्यूलर के प्रति उनका गुस्सा आज भी उतना ही गहरा और पर्सनल बना हुआ है, जितना उनके पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान था। उन्होंने अपने पोस्ट में साफ-साफ लिखा कि उन्हें रॉबर्ट एस. म्यूलर III की मौत की खुशी है।
रॉबर्ट म्यूलर की मौत पर ट्रंप की टिप्पणी
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर पोस्ट किया, 'रॉबर्ट एस. म्यूलर III की मौत हो गई। अच्छा हुआ, मैं खुश हूं कि वह मर गया। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।'
Image Source : Donald Trump (Truth Social)/Pexelsरॉबर्ट म्यूलर के निधन पर ट्रंप का रिएक्शन।
पार्किंसन बीमारी से पीड़ित थे म्यूलर
जान लें कि रॉबर्ट म्यूलर का निधन 81 वर्ष की उम्र में बीते शुक्रवार को हुआ। उनके परिजनों ने पिछले साल बताया था कि वह पार्किंसन बीमारी से ग्रसित थे। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के सबसे सम्मानित निदेशकों में म्यूलर का नाम शुमार माना जाता है। म्यूलर ने 11 सितंबर 2001 के टेरर अटैक के बाद FBI का नेतृत्व किया और उसे एक आधुनिक जांच एजेंसी के रूप में विकसित करने में सहयोग दिया।
म्यूलर और ट्रंप में क्यों था टकराव?
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट म्यूलर के बीच टकराव उस वक्त सामने आया था, जब 2016 के अमेरिका के चुनाव में रूसी दखल और ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन से संभावित संबंधों की जांच के लिए विशेष वकील के रूप में म्यूलर को नियुक्त किया गया था। यह जांच डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल पर लंबे वक्त तक छाई रही थी।
ओबामा ने म्यूलर को दी श्रद्धांजलि
वहीं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बीते शनिवार को अपने X पर पोस्ट में रॉबर्ट म्यूलर FBI के इतिहास के महान निदेशकों में से एक बताया। उन्होंने लिखा, 'उन्होंने 9/11 के बाद FBI का कायापलट करके अनगिनत जानें बचाईं। कानून के शासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मूल्यों में उनके अडिग भरोसे ने ही उन्हें हमारे वक्त के सबसे सम्मानित लोक सेवकों में से एक बनाया।'
ये भी पढ़ें- ट्रंप से उनके ही सांसद पूछ रहे सवाल, ईरान के साथ युद्ध कब, कैसे और किस कीमत पर खत्म होगा, दो जवाब
Latest World News