गल्फ ऑफ ओमान में इंडियन सेलर्स पर अटैक को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि Strait of Hormuz में ईरान ने इंडियन शिप्स पर ड्रोन से अटैक किया था। भारत के जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान गल्फ ऑफ ओमान में इंडियन सेलर्स पर अटैक की तीन घटनाओं के बाद आया है। 8, 9 और 11 जून को तीन कॉमर्शियल शिप्स पर अमेरिकी सेना ने हमला किया था। 9 जून को हुए हमले में भारत के चार नागरिक मारे गए थे।
ट्रंप ने ईरान के साथ डील को बताया फेक न्यूज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'ईरान ने जो शर्तें बताई हैं, उनका लिखित में तय हुई शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है। वो फेक न्यूज है। उन्होंने जो बताया जिसमें डील को लेकर उनका कमजोर और शर्मनाक बयान भी शामिल हैं, उसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। इनके साथ डील करना बहुत ही बेईमानी भरा काम है। इनके साथ ईमानदारी से कोई डील नहीं हो सकती।'
भारत के जहाज पर हमले में लगाया ईरान का नाम
ट्रंप ने भारत के शिप पर हुए हमले पर बोलते हुए कहा, 'कल रात Hormuz Strait से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर उनके ड्रोन हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया, यह हरकत बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द अपनी हरकतें सुधार लेनी चाहिए।'
Image Source : Donald Trump Truth Socialडोनाल्ड ट्रंप की भारतीय जहाज पर हमले को लेकर प्रतिक्रिया।
ओमान के पास MT जलवीर पर मिसाइल अटैक
हालांकि, इस हमले के बाद भारत ने अमेरिकी दूतावास के चार्ज डि'अफेयर्स को बुलाकर चेतावनी दी थी। इसके बाद बीते गुरुवार को फिर अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने MT जलवीर नाम के कॉमर्शियल शिप पर मिसाइल अटैक किया था। अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने बाकायदा ट्वीट कर इस हमले की जानकारी दी थी।
अमेरिकी फौज ने वीडियो जारी किया लेकिन ट्रंप मुकरे
राहत की बात ये रही थी कि शिप पर सवार सभी क्रू मेंबर्स को ओमान की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया था। आज (शुक्रवार को) विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर से अमेरिका के चार्ज डि'अफेयर्स जैसन मीक्स को बुलाकर, इंटरनेशनल वॉटर्स में इंडियन सेलर्स को टारगेट करने पर ऐतराज जताया लेकिन ट्रंप ने अब कह दिया कि भारतीय जहाजों पर हमला अमेरिका ने नहीं, ईरान ने किया है। अमेरिका की आर्मी ने वीडियो जारी करके हमले का दावा किया लेकिन ट्रंप कह रहे हैं कि अटैक ईरान ने किया।
ये भी पढ़ें- EXPLAINER: पल-पल बदल रही अमेरिका की रणनीति, इससे निपटते हुए समंदर में अपने नाविकों को कैसे बचा रहा भारत? समझिए
Latest World News