A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान के साथ समझौते के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नया मिशन, जानें मुस्लिम देशों से क्या मांग कर दी

ईरान के साथ समझौते के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नया मिशन, जानें मुस्लिम देशों से क्या मांग कर दी

अभी अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की चर्चा तो है ही, मगर उसी के बीच अब्राहम अकॉर्ड की विस्तार को लेकर भी चर्चा होने लगी है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि ईरान के साथ समझौता होने के बाद अब्राहम अकॉर्ड का विस्तार किया जाए।

US President Donald Trump- India TV Hindi
Image Source : AP US President Donald Trump

अमेरिका और ईरान के बीच में जारी तनाव को लेकर समझौता होने की बात चल रही है। इसी बीच एक नई खबर भी सामने आ रही है। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह चाहते हैं कि ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद और इस युद्ध के खत्म होने के बाद 'अब्राहम अकॉर्ड्स' का विस्तार किया जाए। ट्रंप चाहते हैं कि समझौता होने के बाद मुस्लिम देश अब्राहम अकॉर्ड का विस्तार करते हुए इजरायल को मान्यता दें। इस संबंध में एक्सियोस ने अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करते हुए एक रिपोर्ट में कहा है कि ट्रंप ने बीते शनिवार को इस मामले में अरब और दूसरे मुस्लिम देशों के नेताओं से बात भी की है।

ट्रंप की क्या बातचीत हुई?

ईरान के साथ समझौता होने के बाद अब्राहम अकॉर्ड्स को लेकर बातचीत करने और उसका विस्तार करने के संबंद में ट्रंप ने बीते शनिवार को सऊदी अरब, UAE, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्त्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं के साथ फोन पर बात की और उस फोन कॉल पर ईरान और इजरायल को लेकर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन कॉल करने के पीछे ट्रंप का मुख्य उद्देश्य सऊदी-इजरायल के बीच समझौता कराना है।

आपको बता दें कि उसी कॉल पर ट्रंप ने मुस्लिम देशों के नेताओं से कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के बाद सभी मुस्लिम देश इजरायल के साथ अपने संबंधों को ठीक करने की पहल को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि इस पहल को लेकर मुस्लिम देशों ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आखिर क्या है अब्राहम अकॉर्ड?

आपको बता दें कि अब्राहम अकॉर्ड साल 2020 में हुआ एक अहम प्रोजेक्ट रहा है। इसका उद्देश्य अमेरिकी की मध्यस्ता में इजरायल को पश्चिम एशिया में मान्यता दिलाना है। इसके साथ ही अरब देशों के साथ इजरायल के संबंधों को अच्छा करना है। आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट में UAE और बहरीन सबसे पहले जुड़े थे।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से 17 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा, ट्रक पलटने से 15 की मौत; ईद की छुट्टी मनाने जा रहे थे मजदूर

Latest World News