A
Hindi News विदेश अमेरिका अमेरिका में यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, ट्रक लेकर घुसा बंदूकधारी; सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

अमेरिका में यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, ट्रक लेकर घुसा बंदूकधारी; सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

अमेरिका में एक यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला किया गया। यहां एक ट्रक धार्मिक स्थल में घुस गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया।

यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला। - India TV Hindi Image Source : AFP यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला।

मिशिगन: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी धार्मिक स्थल पर हमले का मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक सवार बंदूकधारी ने धार्मिक स्थल में अपनी गाड़ी घुसा दी। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी के बाद उसका ट्रक टकरा गया, जिससे ट्रक में आग लग गई। इस घटना में हमलावर की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं जांच एजेंसियां इस हमले के पीछे की वजहों का पता लगा रही हैं। अधिकारियों ने बताया, ''कम से कम एक व्यक्ति वहां घुसा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे देखा और उसके खिलाफ कार्रवाई की।''

धार्मिक स्थल में घुसा दिया ट्रक

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को राइफल से लैस एक हमलावर ने देश के सबसे बड़े यहूदी धार्मिक स्थलों में से एक में अपनी गाड़ी घुसा दी। सुरक्षाकर्मियों द्वारा गोलीबारी करने पर हमलावर गलियारे में घुस गया और उसकी मौत हो गई। एफबीआई के डेट्रॉइट फील्ड ऑफिस की प्रभारी विशेष एजेंट जेनिफर रन्यान ने इस घटना को "बेहद परेशान करने वाली और दुखद" बताया और कहा कि एफबीआई इस मामले की जांच का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी इस अपराध को "यहूदी समुदाय के खिलाफ हिंसा का लक्षित कृत्य" मानती है। 

सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया

यहां यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमला करने के संदिग्ध को मार गिराया गया है। मिशिगन के एक अधिकारी ने कहा कि कि डेट्रॉइट के करीब यहूदी प्रार्थना स्थल 'सिनेगॉग' के पास सुरक्षाकर्मियों की कम से कम एक व्यक्ति के साथ गोलीबारी हुई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मिशिगन के वेस्ट ब्लूमफील्ड टाउनशिप में स्थित 'टेंपल इजरायल सिनेगॉग' में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ओकलैंड काउंटी के शेरिफ माइक बौचार्ड ने कहा कि मामले में अभी तक किसी अन्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने बताया कि यहूदी प्रार्थना स्थल पर "वाहन से टक्कर मारने और गोलीबारी की घटना" के मद्देनजर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें-

ईरान से जंग के बीच इजरायली PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'

Latest World News