A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'अमेरिका आज ही ईरान पर हमला शुरू करने वाला था लेकिन...', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा

'अमेरिका आज ही ईरान पर हमला शुरू करने वाला था लेकिन...', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर किए जाने वाले हमले को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने कहा है कि कतर, सऊदी अरब और UAE के प्रमुखों की अपील पर सैन्य एक्शन रोका गया है।

Donald Trump attack on iran- India TV Hindi
Image Source : AP ट्रंप ने रोका ईरान पर हमला।

मिडिल ईस्ट में जंग के  बादल एक बार फिर से मंडराने लगे हैं। सीजफायर के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है और अब तक शांति प्रस्ताव पर समझैता नहीं हो सका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि ईरान के लिए समय खत्म हो रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका ईरान के ऊपर फिर से हमले शुरू कर सकता है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने क बड़ा ही चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका आज मंगलवार को ईरान पर हमले शुरू करने वाला था लेकिन कतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर इस हमले को टाल दिया गया है।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर किए गए एक पोस्ट में लिखा- "कतर के अमीर, तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मुझसे ईरान पर कल (भारतीय समयानुसार आज) होने वाले हमारे नियोजित सैन्य हमले को स्थगित करने का अनुरोध किया है, क्योंकि गंभीर वार्ता चल रही है और उनके विचार में, महान नेताओं और सहयोगियों के रूप में, एक समझौता हो जाएगा, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ मध्य पूर्व और उससे परे के सभी देशों को स्वीकार्य होगा।

किसी भी पल हमले के लिए तैयार रहे- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा- "इस समझौते में, महत्वपूर्ण रूप से, ईरान को कोई परमाणु हथियार नहीं दिए जाएंगे। इन नेताओं के प्रति अपने सम्मान के आधार पर, मैंने वॉर सेक्रेटरी- पीट हेगसेथ, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख- जनरल डैनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि हम कल ईरान पर निर्धारित हमला नहीं करेंगे। हालांकि, मैनें उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि वे किसी भी क्षण ईरान पर पूर्ण, बड़े पैमाने पर हमले के लिए तैयार रहें। यदि कोई स्वीकार्य समझौता नहीं हो पाता है, तो कृपया सूचित करें।"

ये भी पढ़ें- ट्रंप के नए सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल! ऐसे दिए ईरान-अमेरिका में और भीषण जंग होने के संकेत

बीजिंग से बेआबरू होकर लौटे ट्रंप, अब ईरान को लेकर क्या फैसला लेंगे, मिडिल ईस्ट में युद्ध या शांति?

Latest World News