1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं, ईरान से ‘हॉर्मुज’ पर नहीं हो पाई डील, फिर शुरू हुई गोलाबारी के बीच जेडी वेंस ने बताई अंदर की बात

न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं, ईरान से ‘हॉर्मुज’ पर नहीं हो पाई डील, फिर शुरू हुई गोलाबारी के बीच जेडी वेंस ने बताई अंदर की बात

ईरान के साथ फेल होते दिखते शांति वार्ता के प्रयासों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि होर्मुज में स्वतंत्र रूप से आवाजाही पर बात नहीं बन पाई। ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम पहले ही खत्म हो चुका है।

JD Vance Iran peace talks - India TV Hindi
Image Source : AP ईरान-अमेरिका के बीच विफल होते दिखते शांति के प्रयासों पर जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है।

ईरान और अमेरिका के बीच फिर से गोलाबारी शुरू हो गई है। पहले ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर हमला किया और उसके बाद अब अमेरिका ने पलटवार किया। ईरान के बंदरगाहों पर हवाई हमले किए। इस बीच, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया है कि ईरान से शांति वार्ता की कोशिशों के बीच गोलीबारी कैसे शुरू हो गई और किस वजह से शांति को लेकर समझौता नहीं हो पाया।

होर्मुज में ईरानी गोलाबारी रोकने पर नहीं बन पाई बात

जेडी वेंस के मुताबिक, ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम खत्म कर दिया गया। उनकी पारंपरिक सेना को भी खत्म कर दिया गया है। हमारी डील की मुख्य बात यह थी कि अगर आप जहाजों पर गोलाबारी को रोक देंगे, तो हम अपनी नाकेबंदी को हटा लेंगे। लेकिन अगर आप जहाजों पर बम-गोले दागेंगे, तो हम पलटवार करेंगे और पहले से कहीं ज्यादा जोरदार पलटवार करेंगे। डील यही थी। लेकिन 24 घंटे पहले क्या हुआ? ईरान ने फिर से जहाजों पर गोलाबारी शुरू कर दी। हमारी डील बहुत सीधी-सादी है लेकिन ईरान नहीं मान रहा है।

होर्मुज बंद किया तो अमेरिकी फौज देगी जवाब

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आगे कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे बहुत साफ शब्दों में कहा कि Strait of Hormuz खुला रहेगा। इसका मतलब है कि अमेरिकी लोगों तक तेल और गैस की सप्लाई होती रहेगी। ट्रंप ने कहा कि वह अहम रास्ता जिससे विश्व की बहुत सारी ऊर्जा की सप्लाई होती है, उसे खुला रहना ही चाहिए और ईरानियों को यह बात पता होनी चाहिए।'

अगर वे होर्मुज को बंद करने का प्रयास करते हैं, तो अमेरिकन आर्मी की तरफ से जवाब दिया जाएगा। वे या तो इसे मान सकते हैं या फिर उनके साथ वही हो सकता है जो कल रात हुआ था: जेडी वेंस

ईरान की हमले करने की क्षमता को किया जा रहा कमजोर

US सेंट्रल कमांड फोर्सेस के मुताबिक, अमेरिकी सेना प्रमुख के निर्देश पर, अमेरिकन सेंट्रल कमांड फोर्सेस ने होर्मुज में जहाजों की स्वतंत्रता से आवाजाही को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करने के लिए उस पर और हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका, अहम अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर स्वतंत्र तौर पर आवागमन कर रहे जहाजों पर हाल ही में किए गए हमलों के लिए ईरान को जवाबदेह ठहरा रहा है।

ये भी पढ़ें- 'ईरान की किल लिस्ट में मैं नंबर 1 पर हूं, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं', तुर्किये में बोले डोनाल्ड ट्रंप'

Latest World News