A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. '48 घंटे बाद ईरान पर कहर टूटेगा', ट्रंप ने याद दिलाई 6 अप्रैल वाली डेडलाइन; जानें क्या बोले

'48 घंटे बाद ईरान पर कहर टूटेगा', ट्रंप ने याद दिलाई 6 अप्रैल वाली डेडलाइन; जानें क्या बोले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया है कि अमेरिका की तरफ से हमला रोकने का 10 दिन का समय खत्म होने वाला है। अगर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कोई बात नहीं होती है तो ईरान पर कहर टूटेगा।

डोनाल्ड ट्रंप।- India TV Hindi
Image Source : AP डोनाल्ड ट्रंप।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से की जाने वाली संयुक्त कार्रवाई का आज 35 वां दिन है। एक महीने से ज्यादा समय हो गया और अभी भी सीजफायर पर कोई भी सहमति बनती नहीं दिख रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप की एक और पोस्ट ने युद्ध के और अधिक तेज होने के आसार बढ़ा दिए हैं। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ईरान पर हमले की धमकी दी है। ट्रंप ने इससे पहले ईरान को समझौता करने के लिए 6 अप्रैल तक का समय दिया था, जिसके बारे में ट्रंप ने याद दिलाया है।

ट्रंप ने याद दिलाया टाइम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था? समय तेजी से बीत रहा है।" ट्रंप ने आगे लिखा, "48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा।" बता दें कि ट्रंप की ओर से दिए गया 10 का समय पूरा होने में अब 48 घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में समय पूरा होने से पहले ट्रंप ने यह पोस्ट किया है, जिससे युद्ध बढ़ने की आशंका और अधिक बढ़ गई है। 

ईरान की तरफ से हमला जारी

बता दें कि युद्ध की समाप्ति को लेकर ईरान की तरफ से कोई भी पहल नहीं की जा रही है। हाला ही में ईरान ने ट्रंप के संदेशवाहक बने पाकिस्तान को भी झटका दिया। ईरान ने ट्रंप की सभी शर्तों और पाकिस्तान की मध्यस्थता को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके साथ ही ईरान ने मिडिल-ईस्ट में इजरायल और अमेरिका पर हमले तेज कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में ईरान ने अमेरिका के एफ-35 और एफ-15 समेत 2 फाइटर जेट, एक ए-10 एयरक्रॉफ्ट और कई मिलिट्री हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। इससे अमेरिका को युद्ध में अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। 

यह भी पढ़ें-

Israel और US ने ईरान के बिजली संयत्र और बुशहर परमाणु केंद्र पर किया बड़ा हमला, 1 सुरक्षाकर्मी की मौत

Latest World News