1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Iran US War: "ट्रंप, प्लीज कुछ बोलिये...हम बोर हो रहे हैं", ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

Iran US War: "ट्रंप, प्लीज कुछ बोलिये...हम बोर हो रहे हैं", ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

 Published : Apr 04, 2026 02:16 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 02:16 pm IST

Iran US War: ईरान ने बीते 24 घंटे की जंग में अमेरिकी सेना की हालत खस्ता कर दी है। ईरानी सेना ने अमेरिका के कई फाइटर जेट, एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर को मार गिराने के बाद ट्रंप की अपने अंदाज में खिल्ली उड़ाई है।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

Iran US War: बीते 24 घंटे में अमेरिका के 2 फाइटर जेट, एक बड़ा एयरक्रॉफ्ट और कई हेलीकॉप्टर को मार गिराने के बाद ईरान राष्ट्रपति ट्रंप की चुटकी ली है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ते हुए कहा, "ट्रंप, प्लीज कुछ तो बोलिये, हम बोर हो रहे हैं।" यह पोस्ट जिम्बाब्बे स्थित ईरानी दूतावास ने की है। इससे अमेरिका और उसकी सेना की भारी बदनामी हो रही है। ईरान ने यह पोस्ट तब किया है, जब उसने अमेरिका के कई फाइटर जेट के साथ एमक्यू-9 ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को भी हवा में फुस्स कर दिया है। 

ट्रंप के दावे साबित हो रहे झूठे

ईरान ने जिस आक्रामकता के साथ बीते 24 घंटे में अमेरिकी सेनान को नाकों चने चबवाया है, उससे ट्रंप का वह दावा भी झूठा साबित हो रहा है, जिसमें उन्होंने हाल ही में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि ईरान की मिसाइल दागने और डिफेंस करने की क्षमता अब लगभग खत्म हो गई है। ईरान लगातार इजरायल के तेल-अवीव से लेकर मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेसों को निशाना बना रहा है। इसमें अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को ईरानी हमले में क्रैश हुए अमेरिकी फाइटर जेट का एक पायलट अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश