1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान पर हमले में अब तक अमेरिका ने कितना खर्चा किया? सामने आ गया चौंकाने वाला आंकड़ा

ईरान पर हमले में अब तक अमेरिका ने कितना खर्चा किया? सामने आ गया चौंकाने वाला आंकड़ा

ईरान के अनेकों इलाके पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले लगातार जारी हैं। अब इस बात की जानकारी भी सामने आ गई है कि ईरान पर हमले में अब तक अमेरिका ने कितना खर्चा किया है।

us israel iran war- India TV Hindi
Image Source : AP ईरान पर हमले में अमेरिका का भारी खर्चा। (फाइल फोटो)

ईरान, अमेरिका-इजरायल की जंग 15 दिन से ज्यादा समय से चल रही है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मूज पर नाकेबंदी करके पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है। तो वहीं, अमेरिका, इजरायल के साथ मिलकर तेहरान से लेकर इस्फहान तक बी 52 बॉम्बर से बम बरसा रहा है। ट्रंप के बम ईरानी फोर्स के अड्डों को मिट्टी में मिला रहे हैं तो वहीं, ईरान भी उतने ही मिसाइलें और ड्रोन से हमले कर रहा है। इस बीच अब ये खबर भी सामने आ गई है कि अमेरिका ने ईरान पर पर हमले में अब तक कितना खर्च कर दिया है।

अब तक कितना खर्चा?

ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिका राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने रविवार को बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि ईरान के साथ हो रहे युद्ध में अमेरिका ने अब तक करीब 12 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए हैं। राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने सीबीएस न्यूज के एक कार्यक्रम में कहा- "जो लेटेस्ट आंकड़े मेरे सामने आए हैं।  वह 12 अरब डॉलर है।"

क्या और धन की जरूरत पड़ेगी?

अमेरिका के राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट से पूछा गया कि क्या अमेरिका को संसद से और ज्यादा धन का अनुरोध करने की जरूरत पड़ेगी? इस सवाल के जवाब में हैसेट ने कहा- मेरा मानना है कि फिलहाल हमारे पास वह सबकुछ है जिसकी हमें जरूरत है। क्या हमें और ज्यादा पैसों के लिए कांग्रेस के पास वापस जाना पड़ेगा? यह एक ऐसा विषय है जिसकी जांच रसेल वॉट और OMB करेंगे।" बता दें कि OMB अमेरिका का प्रबंधन और बजट ऑफिस है। रसेल वॉट इसके डयरेक्टर हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Israel US Iran War: अमेरिका ने ईरान पर छोड़ा परमाणु बम गिराने में सक्षम बी-52 बॉम्बर, जानें ये है कितना खतरनाक

"मैं तो कॉफी के लिए ही मर रहा हूं ", मौत की अफवाहों पर बोले नेतन्याहू, जारी किया वीडियो

Latest World News