A
Hindi News विदेश अमेरिका अमेरिका की नेवल अकेडमी पर हमला, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा; 1 व्यक्ति के घायल होने के बाद किया लॉकडाउन

अमेरिका की नेवल अकेडमी पर हमला, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा; 1 व्यक्ति के घायल होने के बाद किया लॉकडाउन

अमेरिका की नौसेना अकादमी पर हमले की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति हथियार लेकर घुस गया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 1 व्यक्ति घायल हुआ है। अन्य अपडेट का इंतजार है।

अमेरिका की नेवल अकेडमी।- India TV Hindi Image Source : AP अमेरिका की नेवल अकेडमी।

एनापोलिस: अमेरिका की नौसेना अकादमी पर घातक हमला होने की जानकारी सामने आ रही है। एपी न्यूज के अनुसार एक व्यक्ति अकादमी में हथियार लेकर घुस गया और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे नेवल अकेडमी में हड़कंप मच गया। शुरुआती सूचना के अनुसार फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस दौरान घातक धमकी मिलने के बाद नेवल अकेडमी को लॉकडाउन कर दिया गया है। यह घटना बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। 

एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

नेवल अकेडमी में फायरिंग और धमकी भरे संदेशों की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। मैरीलैंड के एनापोलिस में स्थित इस सैन्य अकादमी ने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति का जवाब दिया। अकादमी के बेस के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट नवीद लेमार ने बयान में कहा, "सावधानी के तौर पर बेस को लॉकडाउन किया गया है।" अन्य कार्रवाई की जा रही है। नेवल अकेडमी को सुरक्षा एजेंसियों ने चारों ओर से घेर लिया है।

घटना स्थल बैनक्रॉफ्ट हॉल

पुलिस अधिकारियों को अकादमी की सबसे बड़ी इमारत बैनक्रॉफ्ट हॉल के पास देखा गया। यह इमारत दुनिया का सबसे बड़ा कॉलेज डॉर्मिटरी मानी जाती है, जिसमें 1,600 से अधिक कमरों में मिडशिपमैन (समुद्री कैडेट) रहते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि घायल व्यक्ति इसी इमारत से जुड़ा था या नहीं।

फिलहाल कोई सक्रिय खतरा नहीं

गवर्नर कार्यालय और संघीय एजेंसियों के अनुसार, जांच के बाद यह स्पष्ट किया गया है कि अकादमी को इस समय कोई विश्वसनीय या सक्रिय खतरा नहीं है। माना जा रहा है कि धमकी एक पूर्व छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई थी, जिसने यह झूठा संकेत दिया कि वह अभी भी परिसर में मौजूद है। यह जानकारी गैर-आधिकारिक रिपोर्टों पर आधारित है।

सुरक्षा सख्त, जांच जारी

इस घटना के बाद परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और छात्रों व कर्मचारियों को सामान्य सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब तक किसी भी बंदूकधारी की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी है।  (एपी)

ये भी पढ़ें
 

नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन को लेकर सेनाध्यक्ष के साथ रात भर चली बैठक, कार्की को कमान पर फाइनल मुहर

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, कहा-"भारत को अपने पक्ष में लाना और चीन से दूर करना हमारी प्राथमिकता"

Latest World News