A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान से जंग के बीच इस देश की सरकार बदलने की फिराक में अमेरिका, मार्को रूबियो ने ट्रंप के सामने किया खुलासा

ईरान से जंग के बीच इस देश की सरकार बदलने की फिराक में अमेरिका, मार्को रूबियो ने ट्रंप के सामने किया खुलासा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चेताया है कि क्यूबा का सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। वहां की लीडरशिप को बदलना चाहिए। मौजूदा नेतृत्व को क्यूबा की समस्याओं के समाधान के बारे में नहीं पता है।

US Cuba relations- India TV Hindi
Image Source : AP अमेरिका ने क्यूबा पर दबाव को और बढ़ा दिया है।

Cuba Politics: ईरान से जारी जंग के बीच क्यूबा को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने साफ कहा कि क्यूबा में 'नए लोगों को सरकार में आना चाहिए' और अमेरिका में Donald Trump का प्रशासन इसको लेकर लगातार क्यूबा पर दबाव बढ़ा रहा है। मार्को रूबियो के इस बयान ने इशारा किया है कि वेनेजुएला के बाद अब क्यूबा में भी नेतृत्व को बदला जा सकता है।

क्यूबा का सिस्टम हुआ फेल- रूबियो

मार्को रुबियो, ओवल ऑफिस में एक मीटिंग के दौरान ट्रंप की मौजूदगी में बोले कि क्यूबा की इकोनॉमी और राजनीतिक व्यवस्था सही से काम नहीं कर रही है। उनके अनुसार, देश का मौजूदा सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है और इसमें बहुत बड़ा बदलाव जरूरी है।

अमेरिका ने क्यूबा पर प्रेशर को बढ़ाया

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका लंबे वक्त से क्यूबा पर प्रेशर बना रहा है। यह खासकर तेल आपूर्ति को लेकर है। अमेरिका की तरफ से लगाए गए बैन और ईंधन आपूर्ति पर रोक जैसी पॉलिसी ने क्यूबा में पहले से चल रहे आर्थिक संकट को और बढ़ा दिया है।

रूबियो ने की क्यूबा सरकार की आलोचना

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्यूबा सरकार के उस निर्णय को भी नाकाफी बताया, जिसमें उन्होंने विदेश में रहने वाले क्यूबा के नागरिकों को देश में निवेश और कारोबार की इजाजत दी थी। रूबियो ने कहा कि यह कदम नाकाफी है और इससे हालात नहीं सुधरेंगे।

नए लोगों को सत्ता में लाना होगा- रूबियो

रूबियो ने ये भी आरोप लगाया कि क्यूबा की इकोनॉमी दशकों से सब्सिडी पर निर्भर है और जो लोग सरकार में हैं, वे यहां की समस्याओं का हल नहीं जानते। नए लोगों को सत्ता में लाना होगा। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका का ट्रंप प्रशासन क्यूबा में राजनीतिक बदलाव करना चाहता है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम

Latest World News