Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम

अमेरिका ने ईरान पर गिरा दिया 5000 पाउंड का घातक बम, होर्मुज पर उठा सकता है बड़ा कदम

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Mar 18, 2026 08:07 am IST, Updated : Mar 18, 2026 08:56 am IST

अमेरिका ने ईरान पर 5000 पाउंड के घातक बम गिराए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका अकेले ही स्ट्रेट को खोलने के लिए कदम उठा सकता है। बता दें कि ईरान के खिलाफ जंग में शामिल होने से NATO के इनकार करने पर राष्ट्रपति ट्रंप भड़के हुए हैं।

iran us war bomb - India TV Hindi
Image Source : X (@CENTCOM) ईरान पर अमेरिका के हमले जारी। (फाइल फोटो)

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इज़रायल जंग के 19वें दिन भी जबरदस्त हमले जारी हैं। ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक किया है जिसमें एंबेसी की एक इमारत में आग लग गई है। इज़रायल के तेल अवीव में भी ईरानी मिसाइल का मलबा गिरने से रेलवे स्टेशन को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल ने ईरान के दो प्रमुख शख्सियतों अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। दूसरी अमेरिका ने भी ईरान पर घातक हमला किया है। अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान पर 5,000 पाउंड के बम गिराए हैं।

ईरानी मिसाइल साइटों पर हमला

US CENTCOM ने ट्वीट कर के बताया- "कुछ घंटे पहले, अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के समुद्र तट पर ईरानी मिसाइल साइटों पर 5,000 पाउंड के डीप पेनेट्रेटर हथियारों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया है। इन साइटों पर ईरानी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग के लिए खतरा पैदा कर दिया है।"

ईरान के दो बड़े अधिकारियों की मौत

दूसरी ओर इजरायल ने कहा कि उसने रात भर चले हमलों में दो सीनियर ईरानी सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया है जो ईरान के लिए एक बड़ा झटका है। इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कहा है कि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी और रिवोल्यूशनरी गार्ड बासिज फोर्स के चीफ जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को "कल रात मार गिराया " युद्ध के पहले दिन हवाई हमले में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद से लारीजानी को देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था।

ईरान ने किया बदला लेने का ऐलान

ईरान की सुप्रीम सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेट्री अली लारीजानी और बासिज फोर्स के चीफ की मौत के ईरान भड़का हुआ है, उसने इजरायल पर लरीजानी की मौत का बदला लेने का ऐलान किया है। इसके लिए ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों का 61वां वेव लॉन्च कर दिया है जिसके तहत इजरायल ने एक के बाद एक कई मिसाइल इजरायल के तेल अवीव और दूसरे शहरों को टारगेट कर दागी है।

ये भी पढ़ें- लारीजानी और सुलेमानी की मौत के बाद भड़का ईरान, इजरायल और खाड़ी देशों पर कर दी मिसाइलों की बौछार

क्या मुज्तबा खामेनेई रूस में करा रहे हैं इलाज? कुवैत के अखबार के दावे ईरानी राजदूत ने दिया ये जवाब

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement