1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्या मुज्तबा खामेनेई रूस में करा रहे हैं इलाज? कुवैत के अखबार के दावे ईरानी राजदूत ने दिया ये जवाब

क्या मुज्तबा खामेनेई रूस में करा रहे हैं इलाज? कुवैत के अखबार के दावे ईरानी राजदूत ने दिया ये जवाब

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 17, 2026 09:29 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 09:29 pm IST

कुवैत के एक अख़बार 'अल-जरीदा' ने बताया कि पिछले हफ़्ते गुरुवार को मुज्तबा खामेनेई को इलाज के लिए एक रूसी विमान से मॉस्को ले जाया गया था।

Mojtaba Khamenei- India TV Hindi
मुज्तबा खामेनेई Image Source : AP

अमेरिका और इजरायल के हमले में अपने सुप्रीम लीडर समेत कई बड़े नेता और सैन्य कमांडर को खोने के बाद भी ऐसा लगता है कि ईरान इस युद्ध से पीछे हटने के मूड में नहीं है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने कहा है कि इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका को "घुटनों पर ला देना चाहिए"। हालांकि इस  युद्ध के बीच मुज्तबा खामेनेई का स्वास्थ्य और वह इन दिनों कहां हैं, इसकी भी चर्चा जोरों पर है। 

क्या मुज्तबा रूस में इलाज करवा रहे हैं?

पिछले एक हफ़्ते में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशासन के कई अधिकारियों, जिनमें पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ भी शामिल हैं, ने टिप्पणी की कि मुज्तबा खामेनेई हमलों में घायल हो गए थे और यहां तक कि उनका चेहरा भी बिगड़ गया था। उन्होंने इस बात पर भी संदेह जताया कि खामेनेई जीवित हैं या नहीं। हालाकि, ईरान ने इन दावों को ख़ारिज कर दिया है और ज़ोर देकर कहा है कि मुज्तबा खामेनेई जीवित हैं।

पिछले हफ्ते कुवैत के एक अख़बार 'अल-जरीदा' की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुज्तबाको इलाज के लिए एक रूसी विमान से मॉस्को ले जाया गया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक ईरान पर इजरायल और अमेरिकी हमलों के चलते ईरान में उनका इलाज कराना मुश्किल हो रहा था। इस अखबार ने अपनी रिपोर्ट में ईरान के सुप्रीम लीडर के एक करीबी सूत्र का हवाला दिया।

'अल-जरीदा' के अनुसार, क्रेमलिन के एक प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जब BBC के एक रिपोर्टर ने पत्रकारों के साथ एक बैठक के दौरान उनसे इस बारे में पूछा तो प्रवक्ता ने कहा, "हम ऐसी रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं करते हैं"।

ईरान के राजदूत ने दावे को ख़ारिज किया

हालांकि मंगलवार को रूस में ईरान के दूत काज़ेम जलाली ने इस रिपोर्ट को ख़ारिज कर दिया कि मुज्तबा मॉस्को में अपना इलाज करवा रहे हैं; यह जानकारी रूस की सरकारी समाचार एजेंसी 'TASS' ने दी। रूस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

'शांति का कोई समय नहीं'

एक अन्य खबर के मुताबिक मुज्तबा खामेनेई के सामने दो मध्यस्थ देशों द्वारा तनाव कम करने या युद्धविराम के प्रस्ताव रखे गए थे। हालांकि, अधिकारी ने आगे कहा कि अपने पहले विदेश नीति सत्र में, सुप्रीम लीडर ने अमेरिका और इज़रायल से बदला लेने के मामले में "बहुत कड़ा और गंभीर" रुख अपनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश