A
Hindi News विदेश अमेरिका अमेरिका के कोलोराडो में 'ब्राउन आउट' के चलते 30 से अधिक वाहनों में हुई भीषण टक्कर, कम से कम 4 लोगों की मौत

अमेरिका के कोलोराडो में 'ब्राउन आउट' के चलते 30 से अधिक वाहनों में हुई भीषण टक्कर, कम से कम 4 लोगों की मौत

अमेरिका के कोलोराडो में 30 से अधिक वाहनों में जबरदस्त टक्कर होने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 29 लोग घायल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई गई है।

कोलोराडो में 30 से अधिक वाहनों की टक्कर।- India TV Hindi Image Source : AP कोलोराडो में 30 से अधिक वाहनों की टक्कर।

प्यूब्लो (अमेरिका): कोलोराडो के एक इंटरस्टेट पर मंगलवार को 30 से अधिक वाहनों की भीषण टक्कर में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। इस टक्कर में छह सेमीट्रेलर भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। अधिकारियों ने बताया कि  'ब्राउन आउट' यानी उड़ती हुई धूल के कारण ड्राइवरों को कुछ दिखाई देना मुश्किल हो गया था। इससे एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते गए।


कोलोराडो स्टेट पैट्रोल ने कहा कि भारी हवाओं से उड़ाई गई धूल के कारण प्यूब्लो के दक्षिण में इंटरस्टेट 25 पर सुबह करीब 10 बजे 'ब्राउन आउट' जैसी स्थिति बन गई थी, जिसमें दिखाई देने की क्षमता बहुत कम या न के बराबर हो गई थी।  पैट्रोल ने बताया कि इस हादसे में 29 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में अभी जानकारी नहीं है।  हादसे का कारण अभी जांच के अधीन है। पैट्रोल की प्रवक्ता ट्रूपर शेरी मेंडेज ने कहा कि कम दिखाई देना हादसे के कारकों में से एक होगा, लेकिन इसमें अन्य कारक भी शामिल हो सकते हैं।  

कई उड़ानों में हुई देरी

अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को कोलोराडो के पूर्वी हिस्से में तेज हवाएं चल रही थीं, जो गर्म मौसम और बहुत शुष्क स्थितियों के साथ मिलकर जंगल की आग का खतरा बढ़ा रही थीं और डेनवर हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी का कारण भी बन रही थीं।  इस बीच, राज्य के पश्चिमी हिस्से में बर्फबारी हो रही थी, जिससे पहाड़ों में बहुत जरूरी बर्फ मिल रही है।

यह भी पढ़ें

"मुसलमानों से कुत्ते बेहतर", अमेरिकी कांग्रेसमैन रैंडी फाइन के X पर विवादित पोस्ट ने लगाई आग; मचा बवाल

Latest World News