Venezuela President Nicolas Maduro Dance: अमेरिका की ओर से बार-बार यह बात कही जा रही है कि उसकी सेना वेनेजुएला में हमला करने के लिए तैयार है। हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिकी सेना आने वाले दिनों में वेनेजुएला में जमीनी हमले शुरू कर सकती है। अमेरिका की ओर से भले ही युद्ध की धमकी जा रही है लेकिन ऐसा लगता है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो इससे पूरी तरह बेपरवाह हैं।
मादुरो ने किया डांस, देखें वीडियो
वेनेजुएला की राजधानी कराकास की सड़कों पर हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे साफ संकेत मिलता है निकोलस मादुरो अमेरिका की धमकियों को भाव नहीं दे रहे हैं। नजारा कुछ ऐसा था कि वेनेजुएला की राजधानी में लोगों की भीड़ शोर मचा रही थी। शोर के बीच मादुरो स्टेज पर डांस करते हुए नजर आए है। तेज म्यूजिक के बीच लोग भी झूमते हुए और नाचते हुए दिखे।
निकोलस मदुरो ने क्या दिया संदेश?
राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने भीड़ के बीच जिस तरह के हावभाव दिखाए उससे संदेश तो यही गया कि वेनेजुएला अमेरिका की धमकियों के आगे झुकने वाला नहीं है। भले ही राष्ट्रपति मादुरो जनता को बीच डांस करते हुए रिलैक्स दिख रहे हों लेकिन वो यह अच्छे से जानते हैं कि उनका देश अमेरिका की ताकत के सामने कहीं नहीं टिकता है। वैसे गौर करने वाली बात यह भी है कि यह पूरा घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से दी गई चेतावनी के कुछ देर बाद ही हुआ था।
अमेरिका ने बढ़ाया दबाव, मादुरो ने भी उठाए कदम
अमेरिका ने वेनेजुएला को टारगेट करते हुए कैरेबियन और प्यूर्टो रिको क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। अमेरिका की ओर से एयरक्राफ्ट कैरियर समेत जंगी जहाज भी तैनात किए गए हैं। इस बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने भी अमेरिका धमकियों के जवाब में पुख्ता कदम उठाए हैं। मादुरो ने सैनिकों को सक्रिय कर दिया है और रूस में बने रक्षा सिस्टम भी तैनात किए हैं। इतना ही नहीं मादुरो बाहरी दबाव के खिलाफ क्षेत्रीय एकता का भी आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें:
Explainer: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ा तनाव, ट्रंप ने दी हमले की धमकी; जानिए क्यों है दोनों देशों के बीच विवाद
जिसने भूकंप के मलबे से निकाला, चीनी महिला ने उसे ही अपना पति बनाया; रोमांचक है कहानी
Latest World News