A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. "आज रात गोलियां चलेंगी", ट्रंप पर हमले से पहले प्रेस सचिव ने ऐसा क्यों कहा? घटना के बाद VIDEO हुआ वायरल

"आज रात गोलियां चलेंगी", ट्रंप पर हमले से पहले प्रेस सचिव ने ऐसा क्यों कहा? घटना के बाद VIDEO हुआ वायरल

डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट हमले से कुछ घंटे पहले 'शॉट्स फायर' की बात कर रही हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट- India TV Hindi
Image Source : PTI व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट

अमेरिका के हिल्टन होटल में शनिवार रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट हमले से कुछ घंटे पहले 'गोलीबारी' यानी Shots Fired होने की बात कह रही हैं।

कैरोलिन लेविट का क्या था बयान?

दरअसल, व्हाइट हाउस की ओर से आयोजित 'कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' से पहले प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट से कार्यक्रम के माहौल के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, "राष्ट्रपति ट्रंप आज रात के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका भाषण क्लासिक डोनाल्ड ट्रंप स्टाइल में होगा- मजेदार और मनोरंजक। आज रात कमरे के भीतर कुछ 'शॉट्स फायर' होंगे। इसलिए हर किसी को यह देखना चाहिए, यह वाकई शानदार होने वाला है।"

घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को आधार बनाकर सवाल उठा रहे हैं कि क्या व्हाइट हाउस को इस हमले की जानकारी पहले से थी? लेकिन, जब इस बयान की गहराई से जांच की गई, तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल, लेविट यहां 'Shots Fired' मुहावरे का इस्तेमाल ट्रंप के तीखे जुबानी हमलों और कटाक्ष के संदर्भ में कर रही थीं। लेकिन कुछ ही घंटों बाद सच में गोलियां चल जाने के कारण उनके इस शब्द पर सवाल उठने लगे।

हिल्टन होटल में क्या हुआ?

शनिवार रात कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर चल रहा था, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में ट्रंप ने इसे 'हत्या का प्रयास' करार दिया। अधिकारियों ने हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में की है। वह होटल में ही एक मेहमान के तौर पर रुका था। संदिग्ध के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें-

ह्वाइट हाउस की डिनर पार्टी गोलीबारी में बाल-बाल बचने के बाद बोले ट्रंप, कहा-'राष्ट्रपति होना खतरनाक पेशा'

Trump और मौत के बीच रह गया था बस कुछ सेकेंड का फासला, क्या खामेनेई की हत्या का बदला लेने पहुंचा था हमलावर; देखें VIDEO

Latest World News