A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US Attack Iran: जानें किसने कहा- '4 से 6 हफ्तों में पूरे होंगे लक्ष्य, US के पास है गोला-बारूद का पूरा स्टॉक'

US Attack Iran: जानें किसने कहा- '4 से 6 हफ्तों में पूरे होंगे लक्ष्य, US के पास है गोला-बारूद का पूरा स्टॉक'

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। जंग के बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका के पास गोला-बारूद की कोई कमी नहीं है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट- India TV Hindi
Image Source : AP व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट

Operation Epic Fury: व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मीडिया को बताया है कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के मुख्य लक्ष्य हासिल करने में लगभग 4 से 6 हफ्ते लग सकते हैं। लेविट ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की नेवी को लगभग खत्म कर दिया है। 30 से ज्यादा ईरानी जहाज और जहाज डुबो दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास ऑपरेशन और उससे आगे के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पर्याप्त गोला-बारूद का स्टॉक है। लेविट ने कहा कि ईरान की ओर से अमेरिकी बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल का खतरा खत्म करने की दिशा में अच्छा काम हुआ है। अमेरिकी सेना ने शानदार प्रदर्शन किया है।

ईरान पर हुए हैं ताबड़तोड़ हमले 

ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' और 'रोरिंग लायन' अमेरिका और इजरायल का ज्वाइंट मिलिट्री ऑपरेशन है। इस ऑपरेशन के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने ईरान में बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमले किए है। हमलों में मिलिट्री साइट्स, न्यूक्लियर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और लीडरशिप कंपाउंड को निशाना बनाया गया है। जब लेविट से ईरान में एयरस्पेस पर अमेरिका के कंट्रोल को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "हां, हम ऐसा करने की राह पर हैं।" 

लेविट ने ईरान को बताया कट्टरपंथी आतंकवादी शासन 

कैरोलिन लेविट ने ईरान को कट्टरपंथी आतंकवादी शासन बताया जो अमेरिका की मौत का नारा लगाता है। उन्होंने कहा कि ईरान न्यूक्लियर बम रखने की अपनी गुप्त महत्वाकांक्षाओं के बारे में अमेरिका और दुनिया से झूठ बोल रहा है। लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं चाहते कि ईरान ऐसे शासन के अधीन रहे। ट्रंप यह जानना चाहते हैं कि ईरान का अगला लीडर कौन होगा और वो इस पर चर्चा और सोच-विचार भी कर रहे हैं।

अमेरिका और इजरायल ने किया था हमला

बता दें कि, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े नेता मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमले किए, ड्रोन-मिसाइल से अमेरिकी बेस और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल ने भी हमले जारी रखे और लड़ाई लेबनान तक फैल गई है। फिलहाल, पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है और हलात हर पल तेजी से बदल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

इजरायल ने खुद बताया- 'PM मोदी की यात्रा के बाद लिया गया ईरान पर हमले का फैसला'

अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच खामेनेई के X अकाउंट से किया गया पोस्ट, 'यहूदियों ने बड़ी गलती कर दी'

इजरायली जंगी जहाजों ने मोसाद की मदद से ईरान में मचाया कोहराम, किया भयानक हमला; देखें VIDEO

 

Latest World News