क्या बिहार NDA में आएगी दरार? अरुणाचल के राजनीतिक घटनाक्रम पर ये बोले सुशील मोदी
नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में काफी दिनों तक काम कर चुके सुशील मोदी ने अरुण जेटली की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जदयू के लोगों ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ उसका असर बिहार के गठबंधन पर नहीं होगा।
