50 रुपये की उधारी पर दोस्त ने ले ली दोस्त की जान
पुलिस के मुताबिक, विजयपाल और ब्रह्मानंद आपस में पड़ोसी और दोस्त थे। दोनों एक साथ कंस्ट्रक्शन लेबर का काम करते थे। 22 फरवरी की शाम दोनों शराब पी रहे थे और इसी दौरान दोनों के बीच 50 रुपये को लेकर बहस शुरू हुई, जो विजयपाल ने ब्रह्मानंद से लिए थे। गुस्से में आकर ब्रह्मानंद ने अपने दोस्त का गला दबा दिया और उसने यह बात भी कबूली है।
