1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पति ने दी बीबी-बच्चे को मारने की सुपारी, मासूम को मां की गोद में देख पसीजा कॉंट्रेक्ट किलर का कलेजा, फिर...

पति ने दी बीबी-बच्चे को मारने की सुपारी, मासूम को मां की गोद में देख पसीजा कॉंट्रेक्ट किलर का कलेजा, फिर...

 Written By: Sanjay Sah @sanjaysah_india
 Published : Mar 01, 2021 09:03 am IST,  Updated : Mar 01, 2021 10:24 am IST

Crime News: महिला ने इस पूरी घटना के बारे में बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति अजय यादव और एक अन्य व्यक्ति राम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुपारी किलर गजराज की तलाश में जुटी है।

supari killer goes emotional after seeing kid in mother lap cancels murder crime plan पति ने दी बीबी- India TV Hindi
पति ने दी बीबी-बच्चे को मारने की सुपारी, मासूम को मां की गोद में देख पसीजा कॉंट्रेक्ट किलर का कलेजा, फिर... Image Source : INDIA TV

गाजियाबाद. देश की राजधानी नई दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का जिला गाजियाबाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही बीबी-बच्चे को मारने के लिए एक कॉन्ट्रेक्ट किलर को सुपारी दे दी, लेकिन कहते हैं न... 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', कुछ ऐसा ही हुआ उस वक्त जब सुपारी किलर मां-बेटे को मारने के लिए पहुंचा। हत्या को अंजाम देने के पहुंचा कांट्रेक्ट किलर का दिल मां की गोद में खेलते बच्चे को देखकर पसीज गया और फिर उसने हत्या करने के बजाय महिला के पति द्वारा रचे गए पूरे षडयंत्र की जानकारी उसको दे दी और वहां से चला गया।

पढ़ें- TMC कार्यकर्ताओं ने BJP समर्थक की मां को बुरी तरह पीटा! बीजेपी ने पूछा- क्या ये बंगाल की बेटी नहीं?

महिला ने इस पूरी घटना के बारे में बारे में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति अजय यादव और एक अन्य व्यक्ति राम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि  सुपारी किलर गजराज की तलाश में जुटी है।

पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

गाजियाबाद पुलिस ने मीडिया के सामने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आजमगढ़ निवासी अजय यादव एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है, उसकी पत्नी बिहार की रहने वाली है, दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है लेकिन शादी के बाद से दोनों के बीच लगातार अनबन चल रही थी। राखी को शक था कि उसके पति अजय यादव का कहीं चक्कर चल रहा है। दोनों के बीच आए दिन झगड़े भी होते थे। इसी बीच अजय ने राखी के नाम पर कराए गए बीमा से पैसे हड़पने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच दी।

पढ़ें- कुंभ मेले में बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री, जारी होगा ई-पास

पुलिस ने बताया कि अजय ने इसके लिए अपने दोस्त राम प्रसाद की मदद ली। राम प्रसाद ने अजय को सुपारी किलर गजराज से मिलवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय ने गजराज से अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या इस तरह  से करने को कहा कि पूरी घटना  एक ऐक्सिडेंट लगे। इसके लिए गजराज को 10 लाख रुपये के रकम की पेशकश की गई। बात पक्की हो जाने के बाद 25 फरवरी को गजराज सेल्समैन बनकर अजय  के घर पहुंचा लेकिन वहां राखी की गोद मे मासूम बच्चे को देखकर उसका दिल पसीज गया। उसने वारदात को अंजाम नही दिया बल्कि पूरी साजिश के बारे में राखी को बता दिया।

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने किया कई और ट्रेनों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत