Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चेनारी में कौन मारेगा बाजी? क्या RLSP छोड़ जदयू में शामिल हुए ललन पासवान को फिर मिलेगी जीत
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में समीकरण बदले हुए है। जदयू एकबार फिर एनडीए का हिस्सा है, जबकि पिछले चुनाव में जदयू महागठबंधन के साथ थी। पिछले चुनाव में ये सीट एनडीए की तरफ से रालोसपा के हिस्से में गई थी, तब ललन पासवान ने रालोसपा के टिकट पर चुनाव जीता था।
