सासाराम. बिहार के सासाराम विधानसभा सीट पर इसबार चुनाव रोमांचक होने की उम्मीदें हैं। दरअसल यहां पिछले चुनाव में राजद के उम्मीदवार रहे निर्वतमान विधायक अशोक कुमार जदयू के टिकट पर चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के जवाहर प्रसाद को हराया था। अशोक कुमार को 82766 वोट मिले थे, जबकि जवाहर प्रसाद को 63154 वोट मिले थे। सासराम में इसबार अशोक कुमार का मुकाबला राजद के राजेश कुमार से है। सासाराम में हमेशा भाजपा और राजद के बीच मुकाबला देखने को मिला है जबकि इसबार ये सीट जदयू के खाते में चली गई है, ऐसे में यहां जदयू और राजद के बीच मुकाबला होगा। साल 1990 से 2015 के बीच इस सीट पर भाजपा को 5 बार जीत मिली है जबकि लालू यादव की पार्टी राजद दो बार चुनाव जीतने में सफल रही है।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- बिहार विधान सभा चुनाव 2020
- Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या बदले माहौल में फिर जीत पाएंगे अशोक कुमार? राजद छोड़ जदयू से लड़ रहे हैं चुनाव
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या बदले माहौल में फिर जीत पाएंगे अशोक कुमार? राजद छोड़ जदयू से लड़ रहे हैं चुनाव
निर्वतमान विधायक अशोक कुमार जदयू के टिकट पर चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के जवाहर प्रसाद को हराया था।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement