A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने की दोस्त अमीन हाजी के लिए खास गाने की शूटिंग

आमिर खान ने की दोस्त अमीन हाजी के लिए खास गाने की शूटिंग

आमिर और अमीन एक-दूसरे के काफी पुराने दोस्त हैं। आमिर की 'लगान' और 'मंगल पांडे' में भी अमीन ने अभिनय किया था। 

आमिर खान , aamir khan- India TV Hindi
Image Source : INSTA- AAMIR KHAN आमिर खान 

मुंबई: अभिनेता आमिर खान ने एक बार फिर से अपनी दोस्ती को साबित कर दिखाया है, क्योंकि वह अपने दो दशक से अधिक पुराने दोस्त अमीन हाजी के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' से वक्त निकालकर जयपुर रवाना हो गए हैं, जहां अमीन अपने निर्देशन में बन रही पहली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आमिर के दोस्त और सहकर्मी अमीन हाजी ने निर्देशन के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाया है और एक सूत्र ने बताया कि आमिर खान उनके मित्र होने से कहीं अधिक हैं।

सूत्र ने साझा किया, "जब अमीन ने आमिर को मनोवैज्ञानिक थ्रिलर के साथ निर्देशन का रुख करने के बारे में बताया, तो अभिनेता रोमांचित हो गए। आमिर ने तुरंत ही इस परियोजना में एक विशेष उपस्थिति के लिए हामी भर दी। अगले पांच दिनों तक आमिर जयपुर के एक स्टूडियो में एली अवराम के साथ गाने की शूटिंग करेंगे, जिसके लिए एक बहुत बड़ा सेट बनाया गया है। तनिष्क बागची द्वारा रचित और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित यह गाना बॉस्को और सीजर द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा।"

आमिर और अमीन एक-दूसरे के काफी पुराने दोस्त हैं। आमिर की 'लगान' और 'मंगल पांडे' में भी अमीन ने अभिनय किया था। अपनी इसी दोस्ती के चलते आमिर ने अपने दोस्त के काम को प्राथमिकता देते हुए 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है।

इन्हें भी पढ़ें-

कपिल शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, फैन ने पूछा बेटा चाहिए या बेटी? जवाब जीत लेगा दिल

कपिल शर्मा ने खोला राज़, आखिर क्यों छोड़कर भाग गए थे शादी का स्टेज

'द कपिल शर्मा शो' बंद होने की खबर पर पहली बार कपिल ने दिया जवाब, वजह भी बताई 

सुनील ग्रोवर ने बताया वो कपिल शर्मा से क्यों नहीं हो सकते हैं गुस्सा

बंद होने जा रहा है कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो'! जानिए क्या है वजह 

Latest Bollywood News