1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'द कपिल शर्मा शो' बंद होने की खबर पर पहली बार कपिल ने दिया जवाब, वजह भी बताई

'द कपिल शर्मा शो' बंद होने की खबर पर पहली बार कपिल ने दिया जवाब, वजह भी बताई

 Published : Jan 28, 2021 04:50 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 07:02 pm IST

लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि कपिल का शो बंद होने जा रहा है, अब कपिल ने इस पर बात की है और वजह का खुलासा भी किया है।

द कपिल शर्मा शो, the kapil sharma show, tkss- India TV Hindi
द कपिल शर्मा शो Image Source : TWITER- KAPIL SHARMA

मुंबई: लंबे समय से ये खबरें आ रही थीं कि कपिल शर्मा का मशहूर 'द कपिल शर्मा शो' बंद हो रहा है, अब कपिल शर्मा ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है और इसके पीछे की वजह का खुलासा भी किया है। कपिल शर्मा ने आज ट्विटर पर #AskKapil नाम से फैंस के सवालों का जवाब देने का फैसला किया, देखते ही देखते सवालों की बाढ़ आ गई। जब कपिल शर्मा से पूछा गया कि क्या 'द कपिल शर्मा शो' बंद हो रहा है, इस पर कपिल शर्मा ने कन्फर्म करते हुए कहा- छोटा सा ब्रेक है।

कपिल शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, फैन ने पूछा बेटा चाहिए या बेटी? जवाब जीत लेगा दिल

जब एक फैन ने कपिल शर्मा से द कपिल शर्मा शो बंद होने की वजह पूछी तो कपिल ने इसकी वजह बताते हुए कपिल शर्मा ने कहा- क्योंकि घर पर मेरी वाइफ को मेरी जरूरत है, दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए।

कपिल शर्मा ने खोला राज़, आखिर क्यों छोड़कर भाग गए थे शादी का स्टेज

देखते ही देखते #AskKapil ट्विटर पर नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा।

कपिल ने अपने फैंस के कई सवालों का मजेदार जवाब दिया, एक फैन ने जब कपिल से पूछा कि आप डबल कमाने के लिए क्या करेंगे तो कपिल ने जवाब दिया डबल मेहनत।

कपिल से एक फैन ने पूछा कि क्या कभी आप स्टेज में ब्लैंक हुए हैं और क्या तब आप स्टेज छोड़कर भाग जाते हैं या सुधार कर लेते हैं, इसका जवाब देते हुए कपिल ने कहा कई बार ऐसा हुआ है मगर भगवान की कृपा है कि मैं सुधार कर लेता हूं।

कपिल शर्मा ने बताया बहुत बार बने हैं मुर्गा और कई सारी वैरिएशन टीचर्स को दिखाई हैं।

सुनील ग्रोवर ने बताया वो कपिल शर्मा से क्यों नहीं हो सकते हैं गुस्सा

बता दें, कपिल शर्मा एक बेटी के पिता हैं, उनकी बेटी का नाम अनायरा है, हाल ही में कपिल शर्मा और उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ ने बेटी का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।

कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा ने वीडियो शेयर करके खुद इस बात की जानकारी दी है। फैंस कपिल को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

बंद होने जा रहा है कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो'! जानिए क्या है वजह 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन