1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' के ट्रेलर से खुलेगा सबसे बड़ा रहस्य?

क्या 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' के ट्रेलर से खुलेगा सबसे बड़ा रहस्य?

बॉलीवुड के लिए कल का दिन बहुत बड़ा है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कल फिल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है।

bahubali 2- India TV Hindi
bahubali 2

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए कल का दिन बहुत बड़ा है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कल फिल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। इस वक्त लोगों के जहन में सिर्फ एक ही सवाल है कि क्या इस ट्रेलर से उनके सवाल का जवाब मिलेगा कि आखिर बाहुबली की मौत क्यों हुई थी..? इस ट्रेलर का सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार इसलिए हो रहा है कि साल 2015 से लोग सिर्फ इसी सवाल के जवाब में हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा.?

‘बाहुबली’ के दर्शकों से नहीं हो रहा है इंतजार, यहां ढूंढ़ रहे हैं कटप्पा का जवाब?

'बाहुबली : द कन्क्लूजन' में आप देखेंगे कि बाहुबली ऊंचाइयों तक कैसे पंहुचा और कैसे उसके वफादार कटप्पा ने उसे मौत के घाट सुला दिया।

फिल्म के निर्माता ट्रेलर से पहले ही प्रशंसकों को इसका मोशन पोस्टर्स और टीजर दिखा चुके है और अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर फिल्म की कुछ ऐसी झलकियां दिखाएगा जिससे लोगों को इस रहस्य से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी।

क्या आपने देखा 'कटप्पा' का नया पोस्टर ?

फिल्म का निर्देशन एस. एस. राजमौली ने किया है। इसमें प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथप्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

 

Latest Bollywood News