मुंबई: बाहुबली के प्रशंसकों के लिए आज का दिन सप्राइज से भरा रहा। सुबह ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज तारीख का ऐलान हुआ और अब फिल्म के नए पोस्टर सामने आ गए हैं। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियली ट्विटर हैंडल से 'बाहुबली-द कन्क्लूजन' के कुछ नए पोस्टर जारी किए हैं।
पोस्टर में दो तस्वीरें दिखाई दे रही हैं, ऊपर कटप्पा अपने गोद में बाहुबली को उठाए दिखाई दे रहा है, नीचे उसी पोस्टर में 'बाहुबली-द बिगनिंग' के आखिरी सीन को दर्शाया गया है, जिसमें कटप्पा ने बाहुबली की जान ली थी।
ये पोस्टर दर्शकों के मन में क्यूरिसिटी पैदा करने के लिए काफी है। आखिर रक्षक, भक्षक कैसे बन गया। बचपन में जिस बच्चे को अपनी गोद में लेकर कटप्पा ने खिलाया था उसी बच्चे को आखिर क्यों मार दिया? वैसे भी फिल्म के सभी दर्शक ये जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था?
लेकिन इस सवाल का जवाब आपको 28 अप्रैल को ही मिलेगा जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
आपको बता दें फिल्म का ट्रेलर 16 मार्च को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थियेटर में लॉन्च किया जाएगा। शाम 5 बजे ऑनलाइन ट्रेलर रिलीज होगा।