1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आ गई 'बाहुबली 2' के ट्रेलर की रिलीज तारीख, नोट कर लीजिए डेट

आ गई 'बाहुबली 2' के ट्रेलर की रिलीज तारीख, नोट कर लीजिए डेट

 Published : Mar 11, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 03:07 pm IST

बाहुबली के सभी चाहने वालों के लिए हमारे पास एक गुड न्यूज है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बाहुबली के दूसरे पार्ट ''बाहुबली: द कन्क्लूजन' की रिलीज तारीख की घोषणा हो गई है।

bahubali 2- India TV Hindi
bahubali 2 Image Source : PTI

मुंबई: बाहुबली के सभी चाहने वालों के लिए हमारे पास एक गुड न्यूज है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बाहुबली के दूसरे पार्ट ''बाहुबली: द कन्क्लूजन' की रिलीज तारीख की घोषणा हो गई है। फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज होगा। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को इसकी घोषणा की। 

फेसबुक पर बातचीत के एक सत्र के दौरान राजामौली और निर्माता शोबु यार्लागद्दा ने इस ट्रेलर लांच की खबर की पुष्टि की है, जिसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थियेटरों में 16 मार्च को नौ से 10 बजे के बीच लांच किया जाएगा। इसी दिन इस ट्रेलर को शाम पांच बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। 

राजामौली ने कहा, "अपने पहली फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' के ट्रेलर रिलीज के लिए भी यहीं तरीका अपनाया था। हमने इसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थियेटरों में रिलीज किया था। हम फिल्म के सीक्वल के ट्रेलर रिलीज के लिए भी यहीं तरीका अपना रहे हैं।" निर्माताओं ने इस बात की भी पुष्टि की है कि यह फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

फिल्मकार राजामौली निर्देशित फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' 2015 में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल 'बाहुबली : द कॉनक्ल्यूजन' इस साल रिलीज होगी, जिसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन और सत्यराज को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन