1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ के दर्शकों से नहीं हो रहा है इंतजार, यहां ढूंढ़ रहे हैं कटप्पा का जवाब?

‘बाहुबली’ के दर्शकों से नहीं हो रहा है इंतजार, यहां ढूंढ़ रहे हैं कटप्पा का जवाब?

 Published : Mar 09, 2017 12:46 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 06:02 pm IST

‘बाहुबली’’ देख चुके हर शख्स को फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है, हर कोई जानना चाहता है आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था? इसके लिए 28 अप्रैल का इंतजार दर्शकों से नहीं हो रहा, तभी तो...

bahubali- India TV Hindi
bahubali

मुंबई: बाहुबली’ देख चुके हर शख्स को फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है, हर कोई जानना चाहता है आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था? इसके लिए 28 अप्रैल का इंतजार दर्शकों से नहीं हो रहा, तभी तो वो इंटरनेट पर लगातार बाहुबली के लीक सीन खोजने में लगे हैं। जी हां, ये सच है, गूगल ट्रेंड के मुताबिक हजारों लोग ये सर्च करने में लगे हैं कि बाहुबली 2 का लीक सीन कहां और कैसे मिलेगा? इतना ही नहीं लोग ये भी सर्च कर रहे हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? यानि लोग फिल्म रिलीज होने से पहले ही कटप्पा का राज जान लेना चाहते हैं। 

आप चाहे जितनी कोशिशें कर लीजिए, इसके लिए आपको 28 अप्रैल का इंतजार करना ही होगा। क्योंकि एसएस राजामौली समेत सिर्फ कुछ ही लोगों को कटप्पा का राज पता है । इतना ही नहीं, राजामौली ने इस फिल्म के 4 क्लाइमेक्स शूट किए हैं, और राजामौली के अलावा ये कोई नहीं जानता कि फिल्म में कौन से क्लाइमेक्स का इस्तेमाल होगा।

हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार अनुपमा चोपड़ा ने कटप्पा का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज से पूछा था कि, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था? तो सत्यराज ने जवाब दिया, ‘’क्योंकि मुझसे डायरेक्टर ने ऐसा करने को कहा था। ‘’

पिछले साल राजामौली ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘’कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा क्योंकि मैंने उसे ऐसा करने को कहा था।‘’

कटप्पा सिर्फ एक किरदार भर नहीं है। वो इंटरनेट मेम्स स्टार बन गया है। कटप्पा पर लाखों जोक्स बन चुके हैं। फिलहाल फिल्ममेकर्स ‘’बाहुबली-द कन्क्लूजन’’ के ट्रेलर लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इसी हफ्ते रिलीज हो सकता है। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन