सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वह आज हर फिल्म को हिट करवाने की गारंटी बन गए हैं। उनके साथ काम करने की इच्छा हर अदाकारा की है।
deepika
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खानके बारे में कहा जाता है कि वह आज हर फिल्म को हिट करवाने की गारंटी बन गए हैं। उनके साथ काम करने की इच्छा हर अदाकारा की है। वह अब तक कई नई और पुरानी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन अब तक उन्हें किसी भी फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ नहीं देखा गया। हाल ही में खबर आई थी कि निर्देशन कबीर खान, दीपिका और सलमान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म में सलमान के साथ काम नहीं करेंगी।
दरअसल दीपिका पादुकोण आज उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं जहां वह अपनी पसंद की फिल्में चुन सकती हैं। उनके लिए अब शायद फिल्म की कहानी और उनका किरदार इतना ज्यादा मायने रखता हैं कि इस बात से उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता कि फिल्म का निर्देशक और लीड हीरो कौन हैं। दीपिका चाहती हैं कि फिल्म में उनका किरदार भी दमदार होना चाहिए। चाहे फिल्म में उनके साथ सलमान खान जैसा सुपरस्टार ही क्यों न हो। दीपिका उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका खुद का एक स्टारडम है। पिछले दिनों खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण ने सलमान के साथ फिल्म में काम करने के लिए कबीर खान को हांमी भर दी है। लेकिन उन्होंने यह शर्त रखी थी कि वह फिल्म में अपना दमदार किरदार चाहती हैं और कबीर खान ने भी इस बात को मान लिया है। लेकिन अब खबर आई है कि दीपिका ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है।
इससे पहले यह भी खबर आई थी कि सलमान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए भी दीपिका को कास्ट करने की बात की जा रही थी। लेकिन किसी कारण बात बन नहीं पाई और फिल्म अनुष्का शर्मा की झोली में जा गिरी।