Published : Apr 23, 2016 02:00 pm IST, Updated : Apr 23, 2016 02:00 pm IST
1/10
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबरों की मानें तो शूटिंग के दौरान सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया भी उनके साथ ही रहीं। लेकिन कभी सामने नहीं आईं।
2/10
सलमान खान शुक्रवार को जब मुजफ्फरपुर में चल रही सुल्तान की शूटिंग कर वापस लौट रहे थे तो एक टोल प्लाजा पर पर जाम में फंस गए जहां उनके साथ लूलिया देखी गईं।
3/10
शुक्रवार को सलमान, लूलिया को अपने साथ वापस लेकर आ रहे थे। लेकिन शूटिंग के दौरान लूलिया मोरना में ही फार्म हाउस में रह रही थीं।
4/10
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाते हुए सलमान अपनी मर्सिडीज का में ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठे दिखे। जबकि लूलिया पीछे वाली सीट पर सफेद कुर्ते में नजर आईं।
5/10
लूलिया की कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। जिनमें वह अभिनेत्री बीना काक के साथ नजर आ रही हैं।
6/10
खबरों की मानें तो इन्हें मोरना के फार्म हाउस की तस्वीरें बताया जा रहा है।
7/10
एक तस्वीरे में सलमान खान फारम हाउस का जायजा लेते हुए भी दिख रहे हैं।
8/10
खबरों के अनुसार सलमान जब मुंबई से आए थे तब लूलिया भी उन्हीं के साथ आई थीं। शूटिंग के दौरान सलमान ने 3,4 दिन तक लूलिया को कैमरे की नजर से बचा के रखा।
9/10
टोल प्लाजा पर जब इन दोनों की तस्वीरें ली जाने लगीं तो ड्राइवर ने इसके लिए मना कर दिया और सलमान खान भी काफी गुस्से में नजर आए।
10/10
लूलिया का नाम सलमान खान के साथ काफी लंबे समय से जुड़ रहा था। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ देखा जा चुका है।