A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमाई के मामले में भी कपिल शर्मा को टक्कर देते हैं सुनील ग्रोवर

कमाई के मामले में भी कपिल शर्मा को टक्कर देते हैं सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर भले ही द कपिल शर्मा शो में साइड रोल करते हैं, लेकिन उनकी पॉपुलरिटी भी कम नहीं हैं। लोग जितना कपिल को पसंद करते हैं उतना ही सुनील को भी पसंद करते हैं।

kk- India TV Hindi
Image Source : PTI kk

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा आजकल मीडिया में सुर्खिया बना हुआ है। ताजा खबरों के मुताबिक कपिल और सुनील में सुलह हो गई है और दोनों आने वाले एपिसोड की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर भले ही द कपिल शर्मा शो में साइड रोल करते हैं, लेकिन उनकी पॉपुलरिटी भी कम नहीं हैं। लोग जितना कपिल को पसंद करते हैं उतना ही सुनील को भी पसंद करते हैं।

सिर्फ पॉपुलरिटी ही नहीं बल्कि कमाई के मामले में भी सुनील ग्रोवर कपिल से ज्यादा पीछे नहीं हैं। आपको बता दें पिछले साल फोर्ब्स की सबसे ज्यादाकमाई करने वाले कॉमेडियन की लिस्ट में जहां कपिल शर्मा सालाना 30 करोड़ की कमाई के साथ 11वें नंबर पर थे, वहीं बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन के मुताबिक सुनील ग्रोवर की सालाना कमाई भी 30 करोड़ के करीबहै। बिजनेस वर्ल्ड के मुताबिक कपिल शर्मा एक एपिसोड के लिए 55 से 90 लाख रुपये लेते हैं। वहीं सुनील को पर एपिसोड 5 से 7 लाख रुपये मिलता है।

आपको बता दें सुनील किसी फंक्शन में जाने के लिए 10 लाक से 12 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ से पहले ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में सुनील ग्रोवर गुत्थी का किरदार करते थे।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News